श्री गंगानगर

Video: दूसरी मंजिल पर मिस्त्री ने किया आत्मदाह

- सूरतगढ़ रोड स्थित ट्रैक्टर मार्केट में हुई घटना - आत्मदाह के कारण अज्ञात
2 min read
• •
Updated: 18 Dec 2017, 3:33 PM IST
Mistry committed suicide
Mistry committed suicide

श्रीगंगानगर. शहर में सदर थाना इलाके में सूरतगढ़ रोड पर ट्रैक्टर मार्केट में रविवार रात करीब पौने आठ बजे एक मिस्त्री ने केरोसिन डालकर आत्मदाह कर लिया। पुलिस ने बताया कि इंद्रा चौक निवासी राधेश्याम (५०) सालों से यहां ट्रैक्टर मार्केट में ट्रैक्टर व ट्रकों की मरम्मत का काम करता था। यहां उसने एक दुकान पर अपना सामान रखा हुआ था। रविवार को उसने दिनभर काम किया।

रात करीब पौने आठ बजे दुकानदार से दुकान के ऊपर जाने का कहकर गया और दुकान की दूसरी मंजिल की छत पर बने शौचालय में जाकर केरोसिन डालकर खुद को आग लगा ली। वहीं सामने स्थित एक पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने जब छत पर धुआं उठता देखा तो शोर किया। पेट्रोल पंप से एक कर्मचारी आग बुझाने का उपकरण लेकर मौके पर पहुंच गया। वहीं अन्य लोग भी ऊपर गए और फायर उपकरण से आग पर काबू पाया।

आग बुझने पर देखा तो वहां मिस्त्री का जला हुआ शव पड़ा हुआ था। इस दौरान वहां आसपास के दुकानदार व लोग जमा हो गए। सूचना मिलने पर सीओ सिटी तुलसीदास पुरोहित सहित सदर थाने की पुलिस मौके पर पहुंंच गई। लोगों ने मामले की सूचना मृतक के भाई को दी। पुलिस ने मौका मुआयना किया और जांच टीमों को मौके पर बुलाया गया। कुछ देर बाद शव को सामान्य चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवा दिया गया, जिसका सोमवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

इनका कहना है
एक व्यक्ति ने छत पर बने शौचालय में खुद पर केरोसिन डालकर आत्मदाह कर लिया। आत्मदाह करने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस जांच कर रही है।
तुलसीदास पुरोहित, सीओ सिटी, श्रीगंगानगर।

Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में बॉर्डर पर ड्रोन से हेरोइन-विदेशी हथियारों की तस्करी का नया खेल, ऐसे सुरक्षा तंत्र को चकमा दे रहे पाक तस्कर

दिवाली से पहले राजस्थान में रेलवे लाइन पर ब्लास्ट, ट्रेन के गुजरने के बाद हुआ जबरदस्त धमाका; बड़ा हादसा टला

ग्राउंड रिपोर्ट: भारत-पाक बॉर्डर पर खेतों में फसल की जगह खारा पानी, करोड़ों की जमीन के खरीदार तक नहीं

Sriganganagar Accident: हादसे में युवक की मौत, दोस्त की हालत गंभीर; ग्रामीणों ने शीशा तोड़कर निकाला बाहर

Sri ganganagar : कई सीटों पर है रोचक मुकाबला, मतदाताओं को रिझाने में जुटे उम्मीदवार, 3 नवंबर को होगा मतदान