श्री गंगानगर

Video: गूंजे देवी दुर्गा के जयकारे, घर-घर हुई घट स्थापना

शक्ति स्वरूपा देवी दुर्गा के जयकारे गुरुवार सुबह से शहर के देवी मंदिरों में गूंजे। शहर के देवी मंदिरों में पूरे दिन श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
2 min read
• •
Updated: 21 Sep 2017, 3:44 PM IST
navratri celebration in sriganganagar
navratri celebration in sriganganagar

श्रीगंगानगर. आरती के साथ शुरुआत हुई। शहर के देवी मंदिरों में पूरे दिन श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा । विनोबा बस्ती स्थित दुर्गा मंदिर के बाहर तो जैसे मेले का माहौल था। सुबह करीब साढ़े चार बजे से ही श्रद्धालु मंदिर पहुंचने लगे थे। यहां सुबह पांच बजे पंडित ऋषि शर्मा ने आरती करवाई। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने देवी के दर्शन किए। सुबह करीब ११ बजे तक देवी की प्रतिमा पूरी तरह पुष्पों की ढक चुकी थी। यहां श्रद्धालुओं ने देवी को फल, नारियल आदि अर्पित किए। मंदिर के आसपास नारियल, चुनरी और अन्य पूजन सामग्री की दुकानें सजी थीं।

मंदिर के गुफा के समान बने द्वार से अंदर प्रवेश के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा था। यही स्थिति शहर के सुदामा नगर स्थित चिंतपूर्णी धाम मंदिर की थी, यहां भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे। यहां वैष्णों देवी मंदिर के समान पिंडी पूजन किया जाता है। मंदिर में देवी को कड़ाही का प्रसाद लगाया गया। इसके अलावा हाउसिंग बोर्ड के वैष्णों दरबार मंदिर और इंदिरा कॉलोनी के जगदंबा मंदिर में भी श्रद्धालुओं का क्रम शाम तक लगातार बना हुआ था। घर-घर हुई घट स्थापना मंदिरों में पूजन के साथ ही नवरात्र के उपलक्ष्य में शहर के घरों में भी घट स्थापना की गई है। इसके साथ ही घरों में नौ दिन तक रामचरित मानस के नवाह्न पारायण सहित कई अन्य पाठ होंगे।

प्रतिदिन देवी को अलग-अलग तरह के भोग लगाएं जाएंगे। दैनिक भक्ति मय आयोजन भी होंगे। आज से शुरू हुई दुर्गा पूजा इसके साथ ही शहर के श्री सनातनधर्म गायत्री संस्कृत महाविद्यालय और डी ब्लॉक में गांधी पार्क के सामने दुर्गा पूजा शुरू हुई। श्री सनातनधर्म गायत्री संस्कृत महाविद्यालय में दुर्गा पूजा आयोजन से जुड़े पंडित योगेश मिश्र ने बताया कि गुरुवार को कलश स्थापना के साथ पूजन की शुरुआत हो गई है। इसके साथ ही राम चरित मानस का नवाह्न पारायण भी शुरू होगा। छठे नवरात्र के दिन विल्लव निमंत्रण होगा तथा इसके बाद सप्तमी से देवी दरबार दर्शन के लिए खोला जाएगा।

Published on:
Also Read
View All
भारत-पाक बॉर्डर से आई बड़ी खबर, पाकिस्तानी ड्रोन से गिराए हेरोइन के पैकेट, 2 KM अंदर खेत में मिले

Rajasthan : गैंगस्टर आरजू बिश्नोई के पिता हथियार सप्लाई मामले में गिरफ्तार, स्पेशल टीम खंगाल रही नेटवर्क

मरुभूमि में सतलुज का पानी लाना नहीं था आसान, महाराजा गंगासिंह का वह कदम जिसने बदल दी पश्चिमी राजस्थान की तस्वीर

Sri Ganganagar: सेंट्रल जेल में बंद बेटे से मिलने जेल पहुंचा पिता, जूतों में छिपाकर लाया टैबलेट और सफेद पाउडर; ऐसे हुआ खुलासा

श्रीगंगानगर में पदमपुर तहसील का पेशकार सस्पेंड, रिश्वत लेने का वीडियो वायरल होने पर एक्शन