श्री गंगानगर

Video: अनुभव का खजाना हैं ‘वृद्धजन’

श्रीकरणपुर पेंशनर समाज का आयोजन, वृद्धजन का हुआ सम्मान
2 min read
• •
Updated: 18 Dec 2017, 12:06 PM IST
old is gold
old is gold

श्रीकरणपुर. पेंशनर दिवस पर रविवार को राजस्थान पेंशनर समाज का कार्यक्रम हुआ। इस अवसर पर ७५ वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके ११ पेंशनर्स को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संगठन अध्यक्ष गुलजारीलाल ग्रोवर ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों के पास अनुभव का खजाना है। इससे समाज की उन्नति में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है। ‘खूबसूरत सा एक पल किस्सा बन जाता है...’ रचना सुनाकर उन्होंने पेंशनर्स से समाजसेवा में सहयोग करने का आह्वान किया।

ग्रोवर ने नई कार्यकारिणी के गठन के बाद संगठन की उपलब्धियों, उद्देश्य की जानकारी दी। मुख्य अतिथि किसान सभा के जिला महासचिव केवल सिंह, विशिष्ट अतिथि शेखावत संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष बलदेव सैन व प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अवतारसिंह चहल ने संगठन के प्रयासों की सराहना की। सचिव विष्णुशरण पाहवा ने कहा कि पेंशनर्स की समस्याओं के समाधान के लिए संगठन हर समय तैयार है। कोषाध्यक्ष नरेशचंद्र छाबड़ा ने बताया प्रत्येक माह की दो तारीख को बैठक होती है।

इसमें पेंशनर्स अपनी समस्याएं रख सकते हैं। सेवानिवृत्त एएसआई सुखपाल करणपुरी ने हास्य कविता सुनाकर अच्छे स्वास्थय के लिए हंसना महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम में समाज सेवा में योगदान के लिए दर्शनसिंह जक्खू, नरेश छाबड़ा, केवल सिंह, बलदेव सैन, अवतार सिंह का सम्मान हुआ। वहीं ७५ वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके ओमप्रकाश मक्कड़, मुरारीलाल कंबोज, मदनलाल सोनी, गुरचरण सिंह, जोगेन्द्र सिंह, शिवलाल मुंजाल, दर्शन सिंह, लाभ सिंह, डॉ.सुखजीत सिंह, भगवानदास कंबोज व गुरनाम कौर का सम्मान किया गया।

Read more:-

Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में बॉर्डर पर ड्रोन से हेरोइन-विदेशी हथियारों की तस्करी का नया खेल, ऐसे सुरक्षा तंत्र को चकमा दे रहे पाक तस्कर

दिवाली से पहले राजस्थान में रेलवे लाइन पर ब्लास्ट, ट्रेन के गुजरने के बाद हुआ जबरदस्त धमाका; बड़ा हादसा टला

ग्राउंड रिपोर्ट: भारत-पाक बॉर्डर पर खेतों में फसल की जगह खारा पानी, करोड़ों की जमीन के खरीदार तक नहीं

Sriganganagar Accident: हादसे में युवक की मौत, दोस्त की हालत गंभीर; ग्रामीणों ने शीशा तोड़कर निकाला बाहर

Sri ganganagar : कई सीटों पर है रोचक मुकाबला, मतदाताओं को रिझाने में जुटे उम्मीदवार, 3 नवंबर को होगा मतदान