श्री गंगानगर

Video: दो दशक से खुले पड़े है नाले, मवेशी हो चुके है शिकार

थर्मल कॉलोनी के खुले नालों से खतरा।
2 min read
• •
Updated: 16 Dec 2017, 2:30 PM IST
people problem in suratgarh thermal
people problem in suratgarh thermal

सूरतगढ़ थर्मल। सूरतगढ़ सुपर थर्मल की करीब 11 आवासो वाली कॉलोनी में बने ज्यादातर नाले वर्षो से खुले पड़े है। जिनसे हर समय हादसों की आशंका बनी रहती है। सूरतगढ़ तापीय परियोजना की आवासीय कॉलोनी के निर्माण के समय बने दर्जनों नाले वर्षो से खुले पड़े है। ऐसे में इनसे फैलती दुर्गंध से आस पास के आवासो में रहने वाले कर्मचारियों को दिक्कत तो होती ही है। साथ ही साथ खुले नालों से छोटे बच्चो के साथ हादसा होने का खतरा बना रहता है। आवासीय कॉलोनी के आर 4, 5, 3 आवासीय क्षेत्र में कॉलोनी निर्माण के साथ ही बने 4 से 5 फिट गहरे ओर करीब तीन फिट चौड़े नाले पिछले दो दशक से खुले पड़े है।

हालांकि इन नालों से आज तक कोई जनहानि नही हुई है, लेकिन इनमें गिरने से अक्सर मवेशी जख्मी हो जाते है तथा कई मवेशियों की जान भी गई है। कॉलोनी के आर 4 की प्रथम पंक्ति के आवासो के सामने की सड़क के उस पार बना सैकड़ो फिट लम्बे नाले सहित आर 1 पार्क से आर 3 आवासो की तरफ जाने वाली सड़क के किनारे बना बड़ा नाला वर्षो से खुला पड़ा है। जिससे कभी भी कोई हादसा जो सकता है।

बाहर भी बना है खतरा

जहाँ आवासीय कॉलोनी में जगह जगह मौत के खुले नाले बने हुए है वही कॉलोनी के बाहर बनी डिग्गियों तक कॉलोनी का पानी पहुँचाने वाला पांच फिट चौड़ा एवम करीब 10 से 12 फिट गहरा खुला नाला हादसों को आमंत्रण देता है। कॉलोनी के सामने बने दूषित पानी की दो डिग्गियों मे पूर्व में हुए हादसों मे कई लोगो की जान जा चुकी है। हालांकि परियोजना प्रशासन ने इन डिग्गियों को जाली लगा कर कवर करवा दिया है, लेकिन इन डिग्गियों तक पानी ले जाने वाला बड़ा नाला आज भी खुला पड़ा हुआ है।

मच्छरों के पालन केंद्र

सूरतगढ़ विद्युत उत्पादन मजदूर यूनियन इंटक के अध्यक्ष श्याम सुंदर शर्मा ने कहा है कि खुले नालों के के कारण सूरतगढ़ मे एक बच्चे की मौत हो गई थी। आवासीय कॉलोनी के खुले नालों की साफ सफाई नही होने से दुर्गंध ओर मच्छरों के कारण बीमारियां फैलने की आशंका बनी रहती है। उन्होंने कहा कि प्रशासन को बार बार अवगत करवाने के बावजूद भी कोई कार्रवाई नही हुई है। विभागीय पक्ष- कॉलोनी के खुले नालों को कवर करवाने के लिए जल्द ही बजट जारी कर निविदा निकाली जाएगी।

Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में बॉर्डर पर ड्रोन से हेरोइन-विदेशी हथियारों की तस्करी का नया खेल, ऐसे सुरक्षा तंत्र को चकमा दे रहे पाक तस्कर

दिवाली से पहले राजस्थान में रेलवे लाइन पर ब्लास्ट, ट्रेन के गुजरने के बाद हुआ जबरदस्त धमाका; बड़ा हादसा टला

ग्राउंड रिपोर्ट: भारत-पाक बॉर्डर पर खेतों में फसल की जगह खारा पानी, करोड़ों की जमीन के खरीदार तक नहीं

Sriganganagar Accident: हादसे में युवक की मौत, दोस्त की हालत गंभीर; ग्रामीणों ने शीशा तोड़कर निकाला बाहर

Sri ganganagar : कई सीटों पर है रोचक मुकाबला, मतदाताओं को रिझाने में जुटे उम्मीदवार, 3 नवंबर को होगा मतदान