श्री गंगानगर

Video: विकलांग विधवा व वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिलने से झेलनी पड़ रही है परेशानी

लोग पंचायत मुख्यालय व पंचायत समिति के चक्कर काट रहे हैं।
2 min read
• •
Updated: 27 Dec 2017, 5:18 PM IST
problem because of pension
problem because of pension

मोरजंड़खारी. ग्राम पंचायत मोरजंड़खारी के 20- 30 लोग ऐसे हैं। जिनको विधवा व वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिलने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वृद्ध बृजलाल नायक ने बताया कि मेरी अगस्त 2017 के बाद पेंशन बंद हो गई। जो तक बंद है। बैंक में चक्कर लगा कर धक चुका है। पंचायत समिति में कई चक्कर लगा चुका हूँ। फिर भी पेंशन शुरू नहीं हो रही है। आंखों से अंधा हूँ। मेरी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इसी प्रकार बीपीएल परिवार की विधवा शांति देवी की चार साल से पेंशन बंद है।

जो बार बार पंचायत समिति व पंचायत मुख्यालय के चक्कर काट रही है। यही हाल विधवा बलवीर कौर, सरस्वती देवी, मनी देवी, वीरपाल कौर, गुड़ी देवी, जसवीर कौर, रूकमा देवी, का है। कई विकलांगों को पेंशन नहीं मिलने से परेशानी झेलनी पड़ रही है। इन सभी का कहना है कि सरकार व जनप्रतिनिधि हमारी कोई सुनवाई नहीं कर रहे हैं। सरकार अपने चार साल पुरे होने का जश्न मना रही है।

इन सभी लोगों का कहना है कि हम पेंशन के लिए बैंकों व पंचायत मुख्यालय पंचायत समिति के चक्कर काट रहे हैं। कि हमारी पेंशन चालू करें। लेकिन हमारे मांगो पर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। वृद्ध बृजलाल नायक ने बताया कि पंचायत समिति पेंशन चालू करवाने गए तो पंचायत समिति के कर्मचारियों ने अपने गाँव में ई मित्रा पर जांच करवा लो यहाँ चक्कर काटने की जरूरत ही नहीं है। लोग यहाँ ई मित्रा पर भी जाकर देख लिया। लेकिन पेंशन शुरू नहीं हो पा रही है।

Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में बॉर्डर पर ड्रोन से हेरोइन-विदेशी हथियारों की तस्करी का नया खेल, ऐसे सुरक्षा तंत्र को चकमा दे रहे पाक तस्कर

दिवाली से पहले राजस्थान में रेलवे लाइन पर ब्लास्ट, ट्रेन के गुजरने के बाद हुआ जबरदस्त धमाका; बड़ा हादसा टला

ग्राउंड रिपोर्ट: भारत-पाक बॉर्डर पर खेतों में फसल की जगह खारा पानी, करोड़ों की जमीन के खरीदार तक नहीं

Sriganganagar Accident: हादसे में युवक की मौत, दोस्त की हालत गंभीर; ग्रामीणों ने शीशा तोड़कर निकाला बाहर

Sri ganganagar : कई सीटों पर है रोचक मुकाबला, मतदाताओं को रिझाने में जुटे उम्मीदवार, 3 नवंबर को होगा मतदान