श्री गंगानगर

Video: बरसात के बाद बदली तस्वीर, अच्छे उत्पादन की उम्मीद, धोरो में लहलहा रही है सावणी की फसल

राजियासर में बरसात के बाद काफी मौसम पलट गया है।
2 min read
rain in rajiyasar
rain in rajiyasar

राजियासर (श्रीगंगानगर). राजियासर के टिब्बा क्षेत्र में लोग जहां सावणी के बिजान को लेकर बरसात के अभाव में मायूष नजर आ रहे थे वहीं गत दिनो हुई कई बार जोरदार बरसात ने क्षेत्र की काया ही पलट दी। बरसात के बाद धोरो में ग्वार व बाजरे की फसल लहलहा रही है, वहीं किसान खेतो में रखवाली को लेकर दिनरात लगे हुए है।

हर खेत में डेरा

सावणी की फसल की रखवाली को लेकर क्षेत्र के हर खेत में लोग डेरा लगा रखे है और रात भर बैटरी की रोशनी से पशुओ से बचाने के लिए पहरा दे रहे है। वहीं कुछ किसान परिवार सहित खेतो में ही झोंपड़ी बनाकर निवास करने लगे है, ताकी गांव से खेत तक रोज का आवागमन न हो।

चला कातिसरे का जोर

बरसात के बाद जहां खेतो की तस्वीर बदली वहीं कातिसरे को जोर भी दिखने लगा है। खेतो में लोईया, टिंडसी, ग्वार फली, मतीरा, काचर व काकड़ीया का इस बार अच्छा जमाना है। लोग बाजार की सब्जी को भुलकर खेतो की सब्जी में ही काम चला रहे है।

मुंग व मोठ की कटाई शुरु

खेतो में इस समय सावणी की फसल में मुंग के तोड़ने व मोठ काटने का काम चल रहा है। लोग इन दोनो फसलो को लेकर खेतो में व्यस्त नजर आ रहे है।

बाजरे पर लगने लगे सीट्टे

लोगो के खेतो में बीजी गई बाजरे की फसल पर अब सीट्टे लगने शुरु हो गए है। धोरो में खड़ी बाजरी की फसल पर लग रहे बाजरे के सीट्टे की रखवाली को लेकर अड़वा व खाली पीपे बजाकर पक्षीयो को उड़ा रहे है। किसानो ने बताया की बाजरे की सीट्टे पकने पर पहले सीट्टे तोड़े जांएगे व बाद में कड़बी काटी जाएगी।

Published on:
23 Sept 2017 12:16 pm
Also Read
View All
श्रीगंगानगर में नकली सैन्य वर्दी सप्लाई नेटवर्क का भंडाफोड़, 1,000 मीटर कपड़ा जब्त, कई दुकानों पर हुई छापेमारी

Sri Ganganagar : जिस भाई पर था सबसे ज्यादा भरोसा, उसी ने चाय बनाने के बहाने घर बुलाया, कुल्हाड़ी से की बहन की हत्या

राजस्थान: फर्जी डिग्री मामले में MLA जयदीप बिहाणी समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट के आदेश, SP-IG को सख्त निर्देश

Sri Ganganagar : पुलिस की कार ने 4 महिला पटवारियों को मारी टक्कर, 2 घिसटती चली गईं, एसपी बोले- SI चला रहा था वाहन

श्रीगंगानगर में 16 साल की अविवाहित किशोरी ने दिया बच्चे को जन्म, अस्पताल में सामने आई ऐसी बात कि चकरा गई महिला पुलिस