श्री गंगानगर

Video: सड़क पर हुआ गड्ढा, विभाग को नहीं मिल रहा उपाय

श्रीकरणपुर के वार्ड 8 का मामला, नासूर बन गया है सड़क का 'घाव'
2 min read
• •
Updated: 22 Dec 2017, 11:27 AM IST
road in bad situation
road in bad situation

श्रीकरणपुर. वार्ड आठ व नौ के मध्य गौरव पथ पर जलदाय विभाग की कथित लापरवाही से हुआ 'घाव' अब नासूर बनता नजर आ रहा है। गौरतलब है कि करीब 15 दिन से हो रहे जल रिसाव से वहां एक गहरा गड्ढा हो गया है। इससे वहां से निकलने वाले राहगीरों के अलावा आसपास घरों के लिए भी परेशानी बनी है। गुरुवार को एक बुजुर्ग गड्ढे में गिरते-गिरते बचा। उधर, विभागीय अधिकारियों का कहना है कि ऐसा किसी मजबूरी के चलते हो रहा है।

वार्ड आठ निवासी रामदित्ता चावला, विनोद रहेजा, भालू राम, आशीष, पूर्व पार्षद रविंद्र रस्सेवट ने बताया कि वार्ड आठ व नौ के मध्य बने गौरव पथ पर रूपा राम के घर के आगे करीब 15 दिन पहले लीकेज होने पर उन्होंने जलदाय विभाग के अधिकारियों को शिकायत की। इस दौरान विभागीय कार्मिकों ने एक बार मौका मुआयना किया लेकिन दुरुस्त नहीं किया।

बनी है हादसे की आशंका लोगों ने बताया जलापूर्ति के दौरान तेज फव्वारा व बाद में लगातार पानी रिसने से अब वहां करीब दो फीट गहरा और दो फीट व्यास का गड्ढा हो गया है। गुरुवार को वहां से निकलने के दौरान एक बुजुर्ग की बाइक फंस गई। गनीमत रही आसपास बैठे लोगों ने उसे संभाल लिया। वार्डवासियों का कहना है कि विभाग की लापरवाही से करीब एक दर्जन सीमावर्ती गांवों को जोडऩे वाले मार्ग की सूरत ही बिगड़ गई है। वहीं, लगातार हो रहे जलरिसाव से आसपास घरों की नींव को भी खतरा है। गुरुवार को एक बुजुर्ग गड्ढे में गिरते-गिरते बचा। उधर, विभागीय अधिकारियों का कहना है कि ऐसा किसी मजबूरी के चलते हो रहा है।

यह है हमारी मजबूरी

वार्ड 8 व 9 के मध्य गौरव पथ पर जलापूर्ति के लिए एचडीपीई पाइप डाली गई है। इसकी लीकेज दुरुस्त करने के लिए पत्थर से बना ज्वाइंट चाहिए। जो संभाग क्षेत्र में नहीं मिल रहा। इससे हम भी चिंतित हैं। एक बाहर के ठेकेदार को इसके लिए कहा है। शीघ्र समस्या हल होगी।

Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में बॉर्डर पर ड्रोन से हेरोइन-विदेशी हथियारों की तस्करी का नया खेल, ऐसे सुरक्षा तंत्र को चकमा दे रहे पाक तस्कर

दिवाली से पहले राजस्थान में रेलवे लाइन पर ब्लास्ट, ट्रेन के गुजरने के बाद हुआ जबरदस्त धमाका; बड़ा हादसा टला

ग्राउंड रिपोर्ट: भारत-पाक बॉर्डर पर खेतों में फसल की जगह खारा पानी, करोड़ों की जमीन के खरीदार तक नहीं

Sriganganagar Accident: हादसे में युवक की मौत, दोस्त की हालत गंभीर; ग्रामीणों ने शीशा तोड़कर निकाला बाहर

Sri ganganagar : कई सीटों पर है रोचक मुकाबला, मतदाताओं को रिझाने में जुटे उम्मीदवार, 3 नवंबर को होगा मतदान