श्री गंगानगर

Video: सिलेण्डर भभकने से तीन दुकानों में भीषण आग

- काफी मशक्कत के बाद सिलेण्डर की आग पर पाया जा सका काबू
2 min read
• •
Updated: 20 Dec 2017, 5:44 PM IST
shop getting burn with fire
shop getting burn with fire

श्रीगंगानगर. शहर के गोल बाजार के पास स्थित प्रताप मार्किट में बुधवार दोपहर तीन दुकानों रसोई गैस सिलेण्डर भभकने से भीषण आग लग गई। मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद सिलेण्डर में लगी आग पर काबू पाया। इस दौरान वहां लोगों में अफरातफरी मच गई। सिलेण्डर में आग बुझने के बाद वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। सिलेण्डर में समय पर आग पर काबू पाने से हादसा टल गया।


दमकलकर्मियों ने बताया कि प्रताप मार्केट में चांद दुप्पटा एवं सूट हाउस व पंजाबी दुप्ट्टा के पास ही रफीक डाई सेंटर है। जहां रसोई गैस सिलेण्डर से रंगाई का काम चल रहा था। इसी दौरान सिलेण्डर लीक होने से आग लग गई। आग ने दो ओर दुकानों को चपेट में ले लिया। सिलेण्डर व दुकानों में आग लगने पर वहां आसपास मौजूद दुकानदारों व ग्राहकों में हडक़ंप मच गया। मामले की सूचना मिलने पर दमकल वाहन मौके पर पहुंचा। दमकलकर्मियों ने जलते हुए सिलेण्डर को दुकान के पास से हटाकर चौराहे पर पटक दिया और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

सिलेण्डर को चौराहे पर ले जाने के दौरान वहां मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। दो दमकल वाहनों ने रसोई गैस सिलेण्डर व दुकानों में लगी आग पर काबू पाया। सिलेण्डर में लगी आग पर समय से काबू पाने से बड़ा हादसा टल गया। इस दौरान मामले की सूचना मिलने पर सीओ सिटी तुलसीदास पुरोहित, कोतवाली से उपनिरीक्षक ज्योति नायक व पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने मौके पर जमा लोगों को दूर हटाया। आग लगने से दुकानों में रखे कपड़े आदि जल गए।

सिलेण्डर में लगी थी तेज आग
सिलेण्डर लीकेज होने के कारण उसमें काफी तेज आग लगी थी। पहले लोगों ने सिलेण्डर पर पानी व मिट्टी आदि डालकर आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन काबू नहीं आया। मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने भी पानी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन जब आग नहीं बुझी तो सिलेण्डर को वहां से चौराहे पर ले आए, जिससे यदि कोई हादसा होतो नुकसान कम हो सके। इसके बाद दमलकर्मियों ने गीली बोरी डालकर व पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन नहीं बुझने पर फोम डाला गया। तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका।

Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में बॉर्डर पर ड्रोन से हेरोइन-विदेशी हथियारों की तस्करी का नया खेल, ऐसे सुरक्षा तंत्र को चकमा दे रहे पाक तस्कर

दिवाली से पहले राजस्थान में रेलवे लाइन पर ब्लास्ट, ट्रेन के गुजरने के बाद हुआ जबरदस्त धमाका; बड़ा हादसा टला

ग्राउंड रिपोर्ट: भारत-पाक बॉर्डर पर खेतों में फसल की जगह खारा पानी, करोड़ों की जमीन के खरीदार तक नहीं

Sriganganagar Accident: हादसे में युवक की मौत, दोस्त की हालत गंभीर; ग्रामीणों ने शीशा तोड़कर निकाला बाहर

Sri ganganagar : कई सीटों पर है रोचक मुकाबला, मतदाताओं को रिझाने में जुटे उम्मीदवार, 3 नवंबर को होगा मतदान