श्री गंगानगर

Video: श्रीगंगानगर मेंं छाई धुंंध की चादर

श्रीगंगानगर में मौसम पलटा
2 min read
• •
Updated: 21 Dec 2017, 12:45 PM IST
sriganganagar cool weather
sriganganagar cool weather

धुंध से जनजीवन प्रभावित

श्रीगंगानगर. पिछले तीन-चार दिनों से चटख धूप खिलने के बाद मौसम पलट गया, जिससे सर्दी लौट आई। मौसम वैज्ञानिक बादलवाही का कारण पश्चिमी विक्षोभ मान रहे हैं। इलाके में मौसम का मिजाज बदल गया हैं। सुबह से ही इलाके में धुुंध ही धुंंध छाई हुई हैं । इससे सर्दी की ठिठुरन बढ़ गई हैं। अत्यधिक धुंंध की वजह से रेल व परिवहन सेवाएं प्रभावित हो रही हैं।

धुंध से वाहनों की रफ्तार घटी चहल-पहल भी प्रभावित हुई। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल के क्षेत्र में तंत्र थोड़ा मजबूत होने से वहां बारिश के आसार हैं जबकि राजस्थान में दो दिन तक बादलवाही रह सकती है। सुबह आठ बजे तक तो लोग कंबलों में लिपटे नजर आए। सडक़ किनारे जगह-जगह अलाव तापकर लोगों ने सर्दी से राहत पाई।

Video: गुजरात चुनाव में गुज़रे सीसुब एएसआई का राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार

कई दिनों बाद क्षेत्र में आई धुंध से फसलों को फायदा

मिर्जेवाला क्षेत्र में पिछले कई दिनों से धूप खिलने के बाद अचानक आई धुंध से फसलों को फायदा हो गया हैं। धुंध ने वाहनों की रफ्तार घटा दी वहीं पक्षियों ने उड़ान भी देरी से भरी सरसों गेहूं जो आदि फसलों को धुंध से फायदा है। धुंध सुबह तक देखी गई हैं। रोडवेज की बसें बसस्टैंडों पर देरी से पहुंच रही है। इससे काम पर जाने वाले व्यक्ति लेट हो रहे हैं। के कारण कामकाज भी प्रभावित हुआ है। मिर्जेवाला क्षेत्र में धुंध के आगोश में खेत। उधर पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान में गिरावट आने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।

Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में बॉर्डर पर ड्रोन से हेरोइन-विदेशी हथियारों की तस्करी का नया खेल, ऐसे सुरक्षा तंत्र को चकमा दे रहे पाक तस्कर

दिवाली से पहले राजस्थान में रेलवे लाइन पर ब्लास्ट, ट्रेन के गुजरने के बाद हुआ जबरदस्त धमाका; बड़ा हादसा टला

ग्राउंड रिपोर्ट: भारत-पाक बॉर्डर पर खेतों में फसल की जगह खारा पानी, करोड़ों की जमीन के खरीदार तक नहीं

Sriganganagar Accident: हादसे में युवक की मौत, दोस्त की हालत गंभीर; ग्रामीणों ने शीशा तोड़कर निकाला बाहर

Sri ganganagar : कई सीटों पर है रोचक मुकाबला, मतदाताओं को रिझाने में जुटे उम्मीदवार, 3 नवंबर को होगा मतदान