श्री गंगानगर

Video: मौसम साफ के बाद आज फिर आई धुंध, स्कुली बच्चो पर पड़ा असर

धूंध ने किया परेशान, मौसम साफ रहने के बाद धूंध ने दी फिर दस्तक
2 min read
• •
Updated: 16 Nov 2017, 12:23 PM IST
sriganganagar district weather news
sriganganagar district weather news

राजियासर. एक दिन मौसम साफ होने के बाद आज सुबह फिर धुंध छा गई। सुबह ही चार बजे धुंध आ जाने पर सड़क मार्ग पर यातायत प्रभावित हुआ वहीं रेलमार्ग पर भी ट्रेने देरी व धीमी गति से चली। धुंध में वाहनो द्वारा लाईटे जलाकर चलने के बाद भी रोशनी बेअसर रही। कई वाहन चालको ने वाहन को रोक कर होटले पर जल रहे अलाव तापे।

स्कुली बच्चो पर दिखा असर

धुंध के कारण स्कुली बच्चो पर असर पड़ा, धुंध व सर्दी के चलते बच्चे बड़े सभी ठिठुरते नजर आए सर्दी के बचाव को लेकर बच्चो ने टोपी, स्वेटर जूते आदि पहने।रजाईयो व चूल्हे से चिपके रहे ग्रामीण-धुंध का असर रहने के कारण काम काज प्रभावित हुआ वही लोग सर्दी के बचाव को लेकर देर तक चूल्हो के पास व रजाईयों मे दूूबके रहे। अंधिकांश बच्चो ने इस दौरान नहाने की बजाय हाथ मुंह धोकर ड्रेस पहन कर स्कुल जाने को तैयार हुए।

ठिठुरे नौनीहाल

सर्दी को लेकर आंगनबाड़ी आने वाले 3 से पांच साल तक के बच्चे सर्दी में ठिठुरते रहे।

बीरमाना ( श्रीगंगानगर ) क्षेत्र में दो दिन बरसात के दौरान मौसम साफ रहने के बाद धूंध ने एक बार फिर से दस्तक दी। गुरूवार सुबह धूंध इतनी तेज थी ।की थोड़ी ही दूरी पर कुछ दिखाई नही दे रहा था। जिससे वाहन चालक काफि परेशान हुए तथा वाहनो की हेडलाइट जलाकर गुजरने को मजबूर हुए। बसे भी अपने निर्धारित समय से काफि देर से गंतव्य स्थान तक पहुंची।

ऐसे में बस स्टैंडो पर यात्रि इंतजार करते दिखे। सबसे ज्यादा दिक्कतो का सामना सुबह विद्यालय जाने वाले नन्हे-मुन्ने बच्चों को हुई जो ठिठुरते हुए स्कूल जा रहे थे।इसके अलावा बाजार भी काफि देर से खुला। ग्रामीण अलाव तपते नजर आये। किसान वर्ग के लोगो का कहना है वर्तमान में आ रही यह धूंध बोयी हुई फसलों के लिए वरदान साबित होगी।

Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में बॉर्डर पर ड्रोन से हेरोइन-विदेशी हथियारों की तस्करी का नया खेल, ऐसे सुरक्षा तंत्र को चकमा दे रहे पाक तस्कर

दिवाली से पहले राजस्थान में रेलवे लाइन पर ब्लास्ट, ट्रेन के गुजरने के बाद हुआ जबरदस्त धमाका; बड़ा हादसा टला

ग्राउंड रिपोर्ट: भारत-पाक बॉर्डर पर खेतों में फसल की जगह खारा पानी, करोड़ों की जमीन के खरीदार तक नहीं

Sriganganagar Accident: हादसे में युवक की मौत, दोस्त की हालत गंभीर; ग्रामीणों ने शीशा तोड़कर निकाला बाहर

Sri ganganagar : कई सीटों पर है रोचक मुकाबला, मतदाताओं को रिझाने में जुटे उम्मीदवार, 3 नवंबर को होगा मतदान