श्री गंगानगर

Video: श्रीगंगानगर के महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ते रहिए

- राजस्थान रोड़वेज कर्मचारियों ने लगाया धरना - सड़क का निर्माण कार्य शुरू ग्रामीण कर रहे थे लंबे समय से मांग
2 min read
• •
Updated: 19 Dec 2017, 5:21 PM IST
sriganganagar important news in one click
sriganganagar important news in one click

राजस्थान रोड़वेज कर्मचारियों ने लगाया धरना

अनूपगढ़ (श्रीगंगानगर ). राजस्थान रोड़वेज के श्रमिक संगठनों एटक, सीटू तथा बी.एम.एस के संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर आज विभिन्न मांगों को लेकर अनूपगढ़ डिपो के समक्ष धरना दिया गया। कर्मचारियों ने मांग उठाई कि वर्ष 2016-17 का बोनस दिया जाए, राज्य सरकार की तरह 7 प्रतिशत बकाया डी.ए. का भुगतान किया जाए, सातवें वेतन मान के तहत वेतन दिया जाए, हर माह की 1 तारीख को वेतन दिया जाए, सेवानिवृत कर्मचारियों के बकाया का भुगतान किया जाए, रोड़वेज की सम्पत्तियों को बेचा नहीं जाए, लोक परिवहन के नाम पर संचालित अवैध वाहन संचालन पर प्रभावी रोक लगाई जाए, रोड़वेज में रिक्त पदों पर भर्ती की जाए तथा रोड़वेज में नई बसों की खरीद की जाए।

हरदासवाली से 4 एपी सडक का निर्माण कार्य शुरू

बीरमाना (श्रीगंगानगर ) निकटवर्ती ग्राम पंचायत हरदासवाली से चक चार एपी को जाने वाली सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। यह सड़क पिछले कई वर्ष से श्रतिग्रस्त पड़ी थी तथा इस पर बालू रेत आने की वजह से सड़क का पता भी नही चल पाता था। इस सड़क की मरम्मत व दुबारा निर्माण करने के लिए ग्राम पंचायत हरदासवाली व चक चार एपी के ग्रामीणो द्वारा आन्दोलन व स्थानीय पंचायत व जनप्रतिनिधियो से मांग की गई। जिसके बाद आखिरकार ग्राम पंचायत द्वारा प्रस्ताव बनाकर पंचायत समिति को भेजा गया जिसके बाद अब दिसम्बर में इस सड़क का दुबारा निर्माण शुरू हुआ। इस सड़क के बन जाने से गांव चार एपी के ग्रामीण बीरमाना से सूरतगढ जाने वाली सड़क से सीधे जुड़ जायेगे तथा इन्हे कच्चे मार्ग से होने वाली परेशानी से राहत मिलेगी।

Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में बॉर्डर पर ड्रोन से हेरोइन-विदेशी हथियारों की तस्करी का नया खेल, ऐसे सुरक्षा तंत्र को चकमा दे रहे पाक तस्कर

दिवाली से पहले राजस्थान में रेलवे लाइन पर ब्लास्ट, ट्रेन के गुजरने के बाद हुआ जबरदस्त धमाका; बड़ा हादसा टला

ग्राउंड रिपोर्ट: भारत-पाक बॉर्डर पर खेतों में फसल की जगह खारा पानी, करोड़ों की जमीन के खरीदार तक नहीं

Sriganganagar Accident: हादसे में युवक की मौत, दोस्त की हालत गंभीर; ग्रामीणों ने शीशा तोड़कर निकाला बाहर

Sri ganganagar : कई सीटों पर है रोचक मुकाबला, मतदाताओं को रिझाने में जुटे उम्मीदवार, 3 नवंबर को होगा मतदान