श्री गंगानगर

Video: खेलों में लें उत्साहपूर्वक भाग

- राज्य स्तरीय खेल प्रतिभा खोज प्रतियोगिता संपन्न - एक सौ बीस संस्था प्रधान शामिल
2 min read
• •
Updated: 27 Dec 2017, 3:21 PM IST
game is good for health
game is good for health

श्रीगंगानगर. राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद, जयपुर के तत्वावधान में राज्य स्तरीय खेल प्रतिभा खोज प्रतियोगिता के तहत मंगलवार को शहर के महाराजा गंगासिंह स्टेडिय़म में बालक और बालिका वर्ग के हैण्डबाल और टेबल टेनिस के मुकाबले हुए। इसमें हैंडबाल के मुकाबले संघर्षपूर्ण रहे। हैण्डबाल प्रतियोगिता के बालक वर्ग में ग्राम पंचायत लालगढ़ जाटान प्रथम रही। बालिका वर्ग में गांव नौ टीकेडब्ल्यू का राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रथम तथा श्रीगंगानगर के मटका चौक स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय द्वितीय रहे।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि सादुलशहर के विधायक गुरजंट सिंह बराड़ ने खिलाडि़यों से उत्साहपूर्वक खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इससे खिलाड़ी स्वस्थ रहकर अच्छे राष्ट्र का निर्माण कर सकेंगे। मुख्य अतिथि ने स्टेडियम में नए कबड्डी मैट का भी उद्घाटन किया। उन्होंने संभव सहयोग का विश्वास दिलाया। विशिष्ट अतिथि जगजीत सिंह थे।

जिला खेल अधिकारी सुरजीत सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता के निर्णायक रामपाल, नरेश ज्याणी, ओमप्रकाश, जितेन्द्र कुमार, मनोज शर्मा, भीमसेन आदि थे। कार्यक्रम में पूर्व खेल अधिकारी एमएस बराड़, पूर्व उप जिला शिक्षा अधिकारी क्रीड़ा सुरजा राम सिहाग, बास्केटबाल प्रशिक्षक हरजिन्दर सिंह, शमशेर सिंह और स्वामी सुखानन्द उपस्थित थे। मुख्य अतिथि विधायक गुरजंट सिंह ने खिलाडिय़ों को प्रमाण पत्र वितरित किए। खेल अधिकारी सुरजीत सिंह ने आभार जताया।

संस्था प्रधानों को दिया प्रशिक्षण

श्रीगंगानगर. सर्व शिक्षा अभियान के तहत डीएवी स्कूल में जिले के 120 संस्था प्रधानों का दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर चल रहा है। सर्व शिक्षा अभियान के एडीपीसी राजेश अरोड़ा ने बताया कि कौशल विकास के तहत उत्कृष्ट संस्था प्रधानों को लीडरशिप का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण स्टेट रिसोर्स ग्रुप के रामेश्वर सहारण, संजय शर्मा, शेषकरण बिश्नोई, विनोद कुमार आदि ने प्रशिक्षण दिया। अरोड़ा ने बताया कि इसके अलावा गणित और विज्ञान में सूरतगढ़ में 58, पदमपुर में 44 और सादुलशहर में 28 विषय अध्यापकों को प्रशिक्षण दिया। यह प्रशिक्षण छह दिवसीय है।

Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में बॉर्डर पर ड्रोन से हेरोइन-विदेशी हथियारों की तस्करी का नया खेल, ऐसे सुरक्षा तंत्र को चकमा दे रहे पाक तस्कर

दिवाली से पहले राजस्थान में रेलवे लाइन पर ब्लास्ट, ट्रेन के गुजरने के बाद हुआ जबरदस्त धमाका; बड़ा हादसा टला

ग्राउंड रिपोर्ट: भारत-पाक बॉर्डर पर खेतों में फसल की जगह खारा पानी, करोड़ों की जमीन के खरीदार तक नहीं

Sriganganagar Accident: हादसे में युवक की मौत, दोस्त की हालत गंभीर; ग्रामीणों ने शीशा तोड़कर निकाला बाहर

Sri ganganagar : कई सीटों पर है रोचक मुकाबला, मतदाताओं को रिझाने में जुटे उम्मीदवार, 3 नवंबर को होगा मतदान