- आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 175 मरीजों को मिला इलाज - मेडिकल कॉलेज की मांग पर तीसरे दिन भी धरना
1- मोरजंड़खारी. ग्राम पंचायत खारा चक ( किलांवाली) के पंचायत मुख्यालय पर सोमवार को पंजाब आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज एंड हास्पीटल मोरजंड़खारी द्वारा निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर लगाया गया। शिविर का उद्घाटन ग्राम पंचायत सरपंच जसकरण सिंह ने किया। शिविर में पंजाब आयुर्वेद मेड़िकल काॅलेज विशेषज्ञ डॉ पलवी अरोड़ा ड़ाॅ ज्योति वर्मा ड़ाॅ पिकीं काय चिकित्सा विशेषज्ञ ड़ाॅ अनुपम पाठक पंचकर्म विशेषज्ञ ड़ाॅ साहिल बासोतरा शल्य चिकित्सा विशेषज्ञ ड़ाॅ अजय जलंधरा नर्सिंग स्टाफ महावीर रघुवीर संजू यादव निर्मला शर्मा एवं महाविद्यालय के फाईनलइयर के विद्यार्थियों ने अपनी सेवाएँ दी।
Video: अनुभव का खजाना हैं ‘वृद्धजन’
शिविर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक आसपास के गाँवों से 175 मरीजों ने निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का लाभ उठाया। शिविर में निःशुल्क जांच एवं दवाइयाँ वितरित की गई। शिविर संचालक कुलदीप आहुजा ने बताया कि पंजाब आयुर्वेद मेड़िकल काॅलेज एंड़ हास्पीटल मोरजंड़खारी द्वारा हर ग्राम पंचायत स्तर पर इस तरह के निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर लगाकर आयुर्वेद पद्धति के माध्यम से मरीजों का इलाज कर उन्हें रोग मुक्त करने के लिए हमारे निरंतर प्रयास जारी है। शिविर में ग्राम पंचायत एलड़ीसी शमशेर महेन्द्र सिंह जसप्रीत सिंह सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित थे।
2- श्रीगंगानगर. जिला मुख्यालय पर सरकारी मेडिकल निर्माण की मांग को लेकर रविवार को तीसरे दिन भी गोल बाजार अंबेडकर चौक पर धरना जारी रहा। धरना रात-दिन दिया जा रहा है। आंदोलन के अगले चरण में सोमवार शाम 5:00 बजे अम्बेडकर चौक श्रीगंगानगर में कैंडल मार्च करके रोष प्रकट किया जाएगा। लगातार तीन दिन से आंदोलन के बावजूद कोई भी प्रशासनिक अधिकारी धरना स्थल पर नही पहुंचा है। जिला चिकित्सालय में चार साल पहले मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास तत्कालीन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किया था। इसके बाद इसके निर्माण पर एक ईंट भी नहीं लगी।