श्री गंगानगर

Video: श्रीगंगानगर की न्यूज़ के लिए क्लिक करें

- बस की टक्कर से ट्रैक्टर चालक की मौत, 2 घायल - गंगासिंह चौक पर किसानों की सभा
2 min read
• •
Updated: 18 Sep 2017, 3:37 PM IST
sriganganagar news in one click
sriganganagar news in one click

ट्रैक्टर खेत मे जाकर पलटा

घमुड़वाली थाना इलाके में केचिया के पास सोमवार सुबह लोक परिवहन की बस की टक्कर लगने से ट्रैक्टर ट्राली में कबाड़ ले जा रहे चालक की मौत हो गई तथा 2 जने घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि गांव नरसिंहपूरा निवासी हजारीराम 40 पुत्र लेखराम ट्रेक्टर ट्राली में कबाड़ भरकर ले जा रहा था। ट्रेक्टर पर केचिया के स्यामभजन व लालचंद बैठे थे। इसी दौरान केचिया के पास बस ने ट्राली में पीछे से टक्कर मार दी। जिसमे चालक व 2 जने नीचे गिर गए। ट्रेक्टर का टायर चढ़ने से चालक की मौत हो गई और 2 जने घायल हो गए। ट्रेक्टर आगे जाकर खेत मे पलट गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सभी संभागों के लिए किसान अधिकार यात्रा का होगा आगाज

गंगनहर किसान समिति ने दिखाई किसानों की एकजुटता श्रीगंगानगर. संपूर्ण कर्ज माफी, स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने, बीमा क्लेम की पॉलिसी में बदलाव करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर गंगानगर किसान समिति की सोमवार को गंगासिंह चौक पर किसानों की सभा हुई। श्रीगंगानगर से सभी संभागों के लिए किसान अधिकार यात्रा शुरू की जा रही है। इसका नेतृत्व रामपाल जाट कर रहे हैं। कार्यक्रम में विधायक धनश्याम तिवाड़ी, पूर्व विधायक व विधानसभा अध्यक्ष सुमित्रा सिंह, पूर्व विधायक नारायण बेड़ा, नवजौत कौर लंबी, पंकज धनकड़, धर्मपाल चौधरी और राजेंद्र फौजी, विधायक सोना देवी बावरी आदि सभा को संबोधित करते हुए कहा कि किसान को अपने हकों के लिए एकजुट होना चाहिए।

एकता से ही किसान राज्य सरकार से अपनी मांगों को मनवा सकता है। समिति के संयोजक रणजीत सिंह राजू ने बताया कि राज्य के 39 किसान संगठन मिलकर पूरे राजस्थान में किसानों के विभिन्न मुद्दों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। राजू ने बताया कि यात्रा को करणी जी संघर्ष समिति ने समर्थन किया है। सुबह 10 बजे ही किसान गंगासिंह चौक पर जुटने शुरू हो गए। दोपहर तक काफी संख्या में किसान एकजुट हुए। किसानों की संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन ने तीन मजिस्ट्रेट लगा रखे हैं और बैरिकैट कर पुलिस जाब्ता तैनात कर रखा है। 23 दिसंबर को जयपुर कूच करेंगे किसान-हर संभाग स्तर पर किसानों को जागृत करने के लिए एक-एक सभा होगी और इसके बाद 23 दिसंबर को जयपुर में मुख्यमंत्री का घेराव करने के लिए राज्य भर का किसान एक साथ जयपुर कूच करेगा।

इसके लिए किसान अधिकार यात्रा निकाली जा रही है। समिति के प्रवक्ता संतवीर सिंह ने कहा कि फिरोजपुर फीडर का जीर्णोद्धार और गंगनहर में समान पानी वितरण, आवारा पशुओं का निस्तारण आदि की कार्रवाई कराई जाएगी। गांव-गांव से आए किसान--किसान अधिकार यात्रा में गंगनहर किसान समिति के पदाधिकारियों ने जिले की रायसिंहनगर, मुकलावा, पदमपुर, गजसिंहपुर, श्रीकरणपुर, श्रीगंगानगर, सादुलशहर, श्रीबिजयनगर से काफी संख्या में किसानों को लेकर आए हैं। हालांकि किसान अधिकार यात्रा से माकपा से जुड़ा किसान संगठन अलग ही दिख रहा है।

Published on:
Also Read
View All
भारत-पाक बॉर्डर से आई बड़ी खबर, पाकिस्तानी ड्रोन से गिराए हेरोइन के पैकेट, 2 KM अंदर खेत में मिले

Rajasthan : गैंगस्टर आरजू बिश्नोई के पिता हथियार सप्लाई मामले में गिरफ्तार, स्पेशल टीम खंगाल रही नेटवर्क

मरुभूमि में सतलुज का पानी लाना नहीं था आसान, महाराजा गंगासिंह का वह कदम जिसने बदल दी पश्चिमी राजस्थान की तस्वीर

Sri Ganganagar: सेंट्रल जेल में बंद बेटे से मिलने जेल पहुंचा पिता, जूतों में छिपाकर लाया टैबलेट और सफेद पाउडर; ऐसे हुआ खुलासा

श्रीगंगानगर में पदमपुर तहसील का पेशकार सस्पेंड, रिश्वत लेने का वीडियो वायरल होने पर एक्शन