श्री गंगानगर

Video: चिकित्सालय में शुरू हुई टेलिमेडिसिन सेवा

अस्पताल की धर्मशाला में शुरू हुई सेवा
2 min read
• •
Updated: 22 Dec 2017, 2:02 PM IST
telly medicine service start in hospital
telly medicine service start in hospital

अनूपगढ़। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मे मरीजों के लिए राहत भरी सेवा टेलिमेडिसिन शुरू की गई है। यह सेवा सामुदायिक स्वास्थ्य भवन में बनी धर्माशाला के एक कक्ष में शुरू की गई है। इस सेवा के चलते रोगी वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से महात्मा गांधी अस्पताल जयपुर के डॉक्टर्स से अपने रोगों के लिए इलाज की सलाह ले सकेंगे। नर्सिंग कर्मी मनोज ने जानकारी देते हुए बताया कि गाइनो चर्म रोग विशेषज्ञ बाल एवं शिशु रोग विशेषज्ञ मेडिसिन डॉक्टर सहित अन्य कई स्पेशलिस्ट डॉक्टरर्स का लाभ यहां के रोगियों को मिलेगा।

नर्सिंग कर्मी मनोज ने बताया कि आज शुक्रवार को 11 मरीजों ने टेलिमेडिसिन सेवा का लाभ उठाकर जयपुर के डॉक्टरों ने सलाह ली। उन्होंने बताया कि टेलिमेडिसिन सेवा में सुबह 10 बजे से 4 बजे तक विशेषज्ञ डॉक्टर अपनी सेवाएं देते है। कैसे देते है इलाज टेलिमेडिसिन सेवा यहां के ग्रामीण इलाके में रहने वालो के लिए नई सेवा है। नर्सिंग स्टाफ मनोज ने ग्रामीणों को जानकारी देते हुए बताया कि इसमें सबसे पहले रोगी का नाम पता रोग से सम्बंधित जनरल जानकारी ऑनलाइन भर दी जाती है।

रोगी ने उक्त रोग से पहले यदि कहीं इलाज करवाया है तो पहले के दवाई की पर्ची तथा जांच रिपोर्ट भी स्कैन कर डॉक्टरर्स को भेजी जाती है उसके बाद वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से डॉक्टर्स तथा मरीज आमने सामने होते है सभी स्थिति पर गौर करने के बाद डॉक्टरर्स रोगी को दवा लिख देते है। इन सब कार्यों में नर्सिंग स्टाफ द्वारा सारी प्रकिर्या करवाई जाती है।

Read more:-

Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में बॉर्डर पर ड्रोन से हेरोइन-विदेशी हथियारों की तस्करी का नया खेल, ऐसे सुरक्षा तंत्र को चकमा दे रहे पाक तस्कर

दिवाली से पहले राजस्थान में रेलवे लाइन पर ब्लास्ट, ट्रेन के गुजरने के बाद हुआ जबरदस्त धमाका; बड़ा हादसा टला

ग्राउंड रिपोर्ट: भारत-पाक बॉर्डर पर खेतों में फसल की जगह खारा पानी, करोड़ों की जमीन के खरीदार तक नहीं

Sriganganagar Accident: हादसे में युवक की मौत, दोस्त की हालत गंभीर; ग्रामीणों ने शीशा तोड़कर निकाला बाहर

Sri ganganagar : कई सीटों पर है रोचक मुकाबला, मतदाताओं को रिझाने में जुटे उम्मीदवार, 3 नवंबर को होगा मतदान