श्री गंगानगर

Video: न्याय के मंदिर में चोरी, शव मिलने से सनसनी

- कलक्ट्रेट की न्याय शाखा से करीब 15 मोहर चोरी - रोही में शव मिलने से सनसनी
2 min read
• •
Updated: 28 Dec 2017, 3:59 PM IST
theft in sriganganagar collector office
theft in sriganganagar collector office

श्रीगंगानगर. कलक्ट्रेट की न्याय शाखा से अज्ञात व्यक्ति कई टेबलों की दराज से करीब मोहर चोरी कर ले गया। जानकारी के अनुसार न्याय शाखा के प्रभारी गोपाल खड़गावत ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि कार्यालय में शनिवार, रविवार व सोमवार का अवकाश था। मंगलवार को कार्यालय खुला। जब कर्मचारियों को मोहर की जरूरत पड़ी तो उन्होंने टेबल की दराज खोलकर देखी तो उसमें मोहर नही मिली।

वही दूसरी टेबल की दर्ज में रखा डिब्बा निकाला तो वह भी खाली मिला। कार्यालय में मोहर नही मिलने से कर्मचारियों में खलबली मच गई। कार्यालय में कलक्टर की मोहर, गोल मोहर सहित करीब 15 मोहरें थी, जिनको कार्यालय से कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। इस मामले की सूचना अधिकारियों को दी गई, जिनके निर्देश पर बुधवार को कोतवाली में मामला दर्ज कराया गया है। वही विभागीय जांच के भी आदेश दिए है।

ग्रामीणों ने की शिनाख्त

अनूपगढ़। तहसील क्षेत्र के गांव 24 ए पीडी की रोही के पास एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई, सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव की शिनाख्त होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में भेजा। पुलिस थाना से मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह लगभग 10:00 बजे 24 ए पीडी ग्रामीणों ने रोही के पास चंद्रकांत शर्मा के खेत में एक युवक को अचेत अवस्था में पड़े देखा, पास जाकर देखा तो युवक मृत था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। ग्रामीणों की सूचना पर एएसआई तुलसीराम मौके पर पहुंचे तथा सारी स्थिति का जायजा लिया।

ग्रामीणों ने शव की शिनाख्त संदीप कुमार पुत्र भागा राम निवासी 6 एल पी एम के रूप में की। ग्रामीणों द्वारा शिनाख्त करने के बाद सहायक पुलिस निरीक्षक तुलसी राम ने संदीप के परिजनों को इस घटना के बारे में बताया तथा शव को अनूपगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी रुम में रखवाया। सहायक निरीक्षक तुलसी राम ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है तथा पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। समाचार लिखे जाने तक परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नहीं पहुंचे थे।

Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में बॉर्डर पर ड्रोन से हेरोइन-विदेशी हथियारों की तस्करी का नया खेल, ऐसे सुरक्षा तंत्र को चकमा दे रहे पाक तस्कर

दिवाली से पहले राजस्थान में रेलवे लाइन पर ब्लास्ट, ट्रेन के गुजरने के बाद हुआ जबरदस्त धमाका; बड़ा हादसा टला

ग्राउंड रिपोर्ट: भारत-पाक बॉर्डर पर खेतों में फसल की जगह खारा पानी, करोड़ों की जमीन के खरीदार तक नहीं

Sriganganagar Accident: हादसे में युवक की मौत, दोस्त की हालत गंभीर; ग्रामीणों ने शीशा तोड़कर निकाला बाहर

Sri ganganagar : कई सीटों पर है रोचक मुकाबला, मतदाताओं को रिझाने में जुटे उम्मीदवार, 3 नवंबर को होगा मतदान