श्री गंगानगर

Video: कहीं हुई पूजा-अर्चना तो कहीं निकली शोभायात्रा

- राज्य मंत्री सुरेन्द्रपाल सिंह टीटी ने गन्ने को पिराई चेन में डाल कर किया आगाज - भागवत कथा से पहले निकली कलशयात्रा

2 min read
today news in one click

गन्ने का मूल्य हरियाणा के समान करने और मिल को प्रदूषण रहित करने की उठी मांग

केसरीसिंहपुर। कमीनपुरा शुगरमिल में गन्ना पिराई के नए की शुरुआत गुरुवार सुबह 11 बजे विधिवत पूजा-अर्चना से हुई। पहले दिन मिल में 3000 क्विंटल गन्ने की पिराई क लक्ष्य मिल प्रबंधन ने रखा है। अपराह्न तीन बजे तक पिराई का काम सुचारू तरीके से जारी रहा। मिल प्रबंधन इसे दिन-ब-दिन बढ़ाएगा। सुबह 11 बजे विधिवत मुहूर्त हुआ। इस मौके पर राज्य मंत्री सुरेंद्रपाल सिंह टीटी, श्रीगंगागर यूआईटी चेयरमैन संजय महिपाल, मिल महाप्रबंधक डॉ. नरेंद्र थोरी, उपमहाप्रबंधक डीएस कौशिक सहित जनप्रतिनिधि और इलाके के किसान मौजूद रहे।

इस दौरान गन्ना उत्पादक किसान समिति के सतविंद्रसिंह सहित इलाके के किसानों ने गन्ने के भाव हरियाणा के समान देने की मांग उठाई। इसके साथ ही मिल से उठने वाले प्रदूषण और दुर्गंध की रोकथाम के उपाय करने के लिए मंत्री को अवगत करवाया। मंत्री ने भी किसानों की समस्याएं सुनी और हर संभव निराकरण की बात कही।

मलमास में भक्ति धारा में डूबा सूरतगढ़

सूरतगढ़. वार्ड 12 स्थित संकट मोचक हनुमान मंदिर में गुुरुवार को श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ शुरू हुआ। इससे पहले 121 महिलाओं ने शहर के मुख्य मार्गों से शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा में भगवान कृष्ण की झांकी भी निकाली गई। शोभायात्रा का लोगों ने जगह-जगह स्वागत किया। शोभायात्रा ढाब स्थित गणेश मंदिर से शुरू होकर संकटमोचक हनुमान मंदिर में जाकर विसर्जित हुई। सरदारशहर के पंडित अमृतलाल शास्त्री इससे कथावाचन कर रहे हैं। कथा दोपहर में सवा बारह से शाम को सवा पांच बजे तक होती है।

Published on:
21 Dec 2017 05:15 pm
Also Read
View All