श्री गंगानगर

Video: वीरों का सम्मान, गूंजा राष्ट्र गौरव का गान

-वर्ष १९७१ के भारत पाक युद्ध का विजय दिवस मनाया
2 min read
• •
Updated: 16 Dec 2017, 3:18 PM IST
victory Day celebration in sriganganagar
victory Day celebration in sriganganagar

श्रीगंगानगर. सम्मान ग्रहण करते वर्ष १९७१ के युद्ध के सैनिक और राष्ट्रभक्ति की धुन बजाता सेना का बैंड। शहर के नेहरू पार्क में शनिवार सुबह कुछ एेसा ही माहौल था। मौका था भारत पाक के बीच १९७१ में हुए युद्ध के विजय दिवस के उपलक्ष्य में विजय दिवस समारोह का। कार्यक्रम का आयोजन अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, संस्कार भारती, हिन्दुस्तान स्काउट एवं गाइड तथा सेठ मेघराज जिंदल चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पांच राजपूत रेजीमेंट के सीओ कर्नल प्रत्यूष कुमार ने कहा कि सीमा के नजदीक बैठे हैं, एेसे में हमारी जिम्मेदारी है कि हम चौकस रहें।

उन्होंने वर्ष १९७१ के भारत पाक युद्ध के बारे में बताते हुए कहा कि इस युद्ध में हमने पाकिस्तान के ९२ हजार सैनिकों को बंदी बनाया था। इस युद्ध में पहली बार एेसा हुआ कि किसी राष्ट्र ने अन्य राष्ट्र की सेना को पराजित कर तीसरे राष्ट्र का सृजन करवाया। विशिष्ट अतिथि जेल अधीक्षक राजपालसिंह ने कार्यक्रम को सराहनीय बताया। बीएसएफ की १९३ वीं बटालियन के कमांडेंट कुलवंत कुमार ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों में उपस्थित होना पावन और पवित्र अनुभव है। उन्होंने कार्यक्रम को सराहनीय बताया। श्री गुरुनानक कन्या महाविद्यालय की प्राचार्य प्रवीण कौर ने कहा कि देश की रक्षा के लिए बलिदान होने वालों ने अपना नाम अमर कर दिय है।

अतिरिक्त जिला कलक्टर वीरेंद्र कुमार वर्मा ने कहा कि विजय दिवस के उपलक्ष्य में हुआ यह आयोजन एेसा है जिसके प्राणतत्व में राष्ट्रीयता का भाव है। एेसे कार्यक्रमों से लोग सेना की ओर प्रेरित होते हैं। उद्यमी बीडी अग्रवाल ने श्रीगंगानगर जिले में लोगों में सेना की ओर रुझान कम है। उन्होंने जिले के लोगों से सेना में भर्ती होने का आह्वान किया। कार्यक्रम में बीएसएफ के कमांडेंट एके शर्मा, हिंदुस्तान स्काउट एवं गाइड के सुशील जैतली, एयरफोर्स से सेवानिवृत्त श्यामसुंदर वर्मा भी उपस्थित थे।

इनका हुआ सम्मान
कार्यक्रम में पूर्व सैनिक सूरजभान, बदलूराम, हवलदार सेतूराम, शहीद दरबारासिंह की पत्नी बलवीर कौर, हैडकांस्टेबल ओपी ज्याणी की पत्नी रामेती देवी, शहीद जरनैलसिंह की पत्नी गुरदेव कौर, वीरांगना रुक्मिणी देवी और उम्मेदकंवर का सम्मान किया गया। इसके अलावा एनसीसी में शानदार प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स और गुरुहरकृष्ण पब्लिक स्कूल के गुरसिमरनसिंह का एनडीए में चयन होने पर सम्मान किया गया। गुरसिमरनसिंह को एक लाख रुपए का पुरस्कार सेठ मेघराज जिंदल चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से दिया गया।

Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में बॉर्डर पर ड्रोन से हेरोइन-विदेशी हथियारों की तस्करी का नया खेल, ऐसे सुरक्षा तंत्र को चकमा दे रहे पाक तस्कर

दिवाली से पहले राजस्थान में रेलवे लाइन पर ब्लास्ट, ट्रेन के गुजरने के बाद हुआ जबरदस्त धमाका; बड़ा हादसा टला

ग्राउंड रिपोर्ट: भारत-पाक बॉर्डर पर खेतों में फसल की जगह खारा पानी, करोड़ों की जमीन के खरीदार तक नहीं

Sriganganagar Accident: हादसे में युवक की मौत, दोस्त की हालत गंभीर; ग्रामीणों ने शीशा तोड़कर निकाला बाहर

Sri ganganagar : कई सीटों पर है रोचक मुकाबला, मतदाताओं को रिझाने में जुटे उम्मीदवार, 3 नवंबर को होगा मतदान