श्री गंगानगर

Video: धरती ने ओढ़ी पीली चुनरिया

- दिन के तापमान में कमी से उत्पादन में कमी आने की संभावना
2 min read
• •
Updated: 9 Dec 2017, 4:20 PM IST
weather is nice for Mustard seeds
weather is nice for Mustard seeds

अनूपगढ़.क्षेत्र में खेतों ने इन दिनों पीले फूलों की चादर ओढ़ ली है। कई खेतों में अगेती बिजाई की हुई सरसों की फसल में इन दिनों लहलहाते सरसों के पौधे मन मोह रहे है। अच्छी फसल देखकर किसानों के चेहरे खिल गए हैं। पंचायत समिति क्षेत्र अनूपगढ़ में सरसों की बुवाई लगभग समय से पूर्ण हो गई थी। लेकिन गेहंू की बिजाई के लिए समय पर पानी नहीं मिलने से किसानों के चेहरे मायूस दिखाई दे रहे हैं। वहीं इन दिनों क्षेत्र में सरसों के पौधों में फूल आ गए है। खेत पीले नजर आ रहे हैं।

वहीं तापमान में कमी नहीं होने से सरसों की बुवाई कम हुई है तथा दिन में तापमान अधिक रहने से किसान चिंतित भी नजर आ रहे हैं। फिर भी करीब एक माह पहले बोई जा चुकी फसल में किसान ङ्क्षसचाई में जुटे हैं। इस बार मौसम प्रतिकूल होने की वजह से फसल प्रभावित हो रही है। किसानों ने बातचीत के दौरान बताया कि सरसों व गेहूं की फसल में तापमान 10 से 15 डिग्री बेहतर होता है, परन्तु अभी दिन का तापमान ज्यादा है, यदि इतना ही तापमान रहा तो सरसों की फसल में फलियों पर दाना छोटा रहने की सभावना है।

दूसरी ओर इस साल अभी तक मौसम फसलों के लिए प्रतिकूल नहीं कहा जा सकता। यदि आने वाले दिनों में दिन के तापमान में कमी व धुंध नहीं आई तो फसल की उपज में कमी आने की संभावना है। वहीं इलाके के किसानों का कहना है कि फिलहाल मौसम की बेरूखी है, लेकिन उन्हें ईश्वर पर पूरा भरोसा है। तापमान में जल्दी ही मौसम में बदलाव आने की उम्मीद किसानों को है। गांव पतरोड़ा क्षेत्र के किसानों ने बताया की यदि नहरों में पानी चलता रहा तथा सरकार ने 1 की बजाए 2 समूह में नहर में पानी दिया तो खेत धान से लबालब होंगे।

Also Read
View All
राजस्थान में बॉर्डर पर ड्रोन से हेरोइन-विदेशी हथियारों की तस्करी का नया खेल, ऐसे सुरक्षा तंत्र को चकमा दे रहे पाक तस्कर

दिवाली से पहले राजस्थान में रेलवे लाइन पर ब्लास्ट, ट्रेन के गुजरने के बाद हुआ जबरदस्त धमाका; बड़ा हादसा टला

ग्राउंड रिपोर्ट: भारत-पाक बॉर्डर पर खेतों में फसल की जगह खारा पानी, करोड़ों की जमीन के खरीदार तक नहीं

Sriganganagar Accident: हादसे में युवक की मौत, दोस्त की हालत गंभीर; ग्रामीणों ने शीशा तोड़कर निकाला बाहर

Sri ganganagar : कई सीटों पर है रोचक मुकाबला, मतदाताओं को रिझाने में जुटे उम्मीदवार, 3 नवंबर को होगा मतदान