श्री गंगानगर

Video: महिला व बच्ची का शव मिला, हत्या करने का संदेह

मिट्टी के दो अलग-अलग गड्ढों में महिला व मासूम बच्ची के शव मिले
2 min read
• •
Updated: 15 Sep 2017, 2:31 PM IST
woman and girl dead bodies found
woman and girl dead bodies found

सूरतगढ. नेशनल हाईवे स्थित राजपुरा पिपेरन के पास मिट्टी के दो अलग-अलग गड्ढों में महिला व मासूम बच्ची के शव मिले है। इसके अलावा तीसरे गडढे मे महिला व बच्ची के कपडे बरामद हूए। पुलिस ने दोनो शवो को बाहर निकालकर राजकीय चिकित्सालय की मोर्चरी मे रखवाया हे।

पुलिस के अनुसार राजपुरा पीपेरन स्टेशन के सामने रोही मे गुरुवार दोपहर एक चरवाह ने दो ताजा गड्ढे व बच्ची के कडे सहित अन्य संदिग्ध सामान देखा। उसने इसकी सूचना पास के होटल संचालक को दी।

इसके बाद सिटी पुलिस को सूचना मिली पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया शाम होने की वजह से गड्ढे की खुदाई नहीं हो सकी शुक्रवार सुबह एसडीएम सीता शर्मा की स्वीकृति के बाद सिटी पुलिस ने राजपुरा पिपेरन सरपंच संदीप भांभू की मौजूदगी में पुलिस ने गड्ढे की खुदाई शुरू करवाई।

पुलिस ने एक महिला का शत विक्षत बरामद हुआ। इसी तरह दूसरे गड्डे में भी एक मासूम बच्ची का शव बरामद हुआ। पास के एक अन्य गड्ढे में भी महिला व बच्चे के कपड़े बरामद हुए। डीएसपी ओनाड सिंह ने बताया कि दोनों शव करीब छह दिन पुराने लग रहे है।

श्रीगंगानगर आई फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस ने इस मामले में हत्या की आशंका जताते हुए जांच शुरु कर दिए है मृतक महिला की आयु करीब 27 साल व मृतक बच्ची की आयु ढाई साल बताई जा रही है।

Published on:
Also Read
View All
भारत-पाक बॉर्डर से आई बड़ी खबर, पाकिस्तानी ड्रोन से गिराए हेरोइन के पैकेट, 2 KM अंदर खेत में मिले

Rajasthan : गैंगस्टर आरजू बिश्नोई के पिता हथियार सप्लाई मामले में गिरफ्तार, स्पेशल टीम खंगाल रही नेटवर्क

मरुभूमि में सतलुज का पानी लाना नहीं था आसान, महाराजा गंगासिंह का वह कदम जिसने बदल दी पश्चिमी राजस्थान की तस्वीर

Sri Ganganagar: सेंट्रल जेल में बंद बेटे से मिलने जेल पहुंचा पिता, जूतों में छिपाकर लाया टैबलेट और सफेद पाउडर; ऐसे हुआ खुलासा

श्रीगंगानगर में पदमपुर तहसील का पेशकार सस्पेंड, रिश्वत लेने का वीडियो वायरल होने पर एक्शन