श्री गंगानगर

मतदान के लिए आमजन को किया जागरुक

रायसिंहनगर.
less than 1 minute read
voting awareness
मतदान के लिए आमजन को किया जागरुक

मतदाता जागरुकता अभियान के तहत सोमवार को विभिन्न विभागों की ओर से अलग-अलग गतिविधियां आयोजित कर मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया।

महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से मतदान की थीम पर महिलाओं ने पौधारोपण किया। महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी ललिता ने बताया कि सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों पर कार्यकर्ताओं ने ग्रामीण महिलाओं को मतदान के महत्व के बारेंं में बताया एवं वन विभाग द्वारा उपलब्ध करवाए गए पौधे लगाए। महिला मतदाताओं को मतदान की शपथ दिलाई गई।

स्वीप प्रकोष्ठ के सहायक प्रभारी भूपेन्द्रसिंह ने बताया कि एसडीएम संदीप काकड़ ने सोमवार को बार एसोसिएशन में अधिवक्ताओं को स्वीप के बारें में जानकारी देते हुए मतदान करने एवं अन्य मतदाताओं को प्रेरित करने का संकल्प दिलाया।

इस मौैके पर उन्होंने मतदान को लेकर शपथ दिलाई। वहीं ईवीएम व वीवीपेट के द्वितीय चरण के तहत मस्टर ट्रेनर प्रेम कुमार व सुमित कुमार ने गांव भोमपुरा व 22 पीएस में सार्वजनिक स्थलों पर ईवीएम, वीवीपेट मशीनों की मतदाताओं को जानकारी दी एवं मॉक पोल करवा कर मतदान प्रक्रिया के बारें में बताया।

Also Read
View All
Rajasthan : एक ने छोड़ा कारोबार, दूसरे ने शानदार नौकरी; चुनी भक्ति की राह, पढ़ें श्रीगंगानगर के 2 युवाओं की प्रेरक कहानी

राजस्थान निकाय चुनाव: घूंघट में नामांकन करने पहुंची महिला प्रत्याशी से SDM ने पूछा- वोट भी पर्दे में मांगेंगी?

Rajasthan: भारतीय सिम कार्ड… पाकिस्तान में व्हाट्सऐप, पाकिस्तानी हैंडलर्स के लिए काम करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Rajasthan Nikay Election: चुनाव लड़ना है तो घर में शौचालय जरूरी, नामांकन के साथ देना होगा ओडीएफ शपथ पत्र

राजस्थान का वो ऐतिहासिक चुनाव…जब मजाक-मजाक में इलेक्शन लड़ीं ‘बसंती’, रिकॉर्ड मतों से बनीं किन्नर पार्षद