श्री गंगानगर

पंजाबी बोलियों से दे रहे मतदान अवश्य करने का संदेश

रायसिंहनगर.
less than 1 minute read
voting awareness
पंजाबी बोलियों से दे रहे मतदान अवश्य करने का संदेश

-गांवों में गुवाड में सजी चौपालें तो शहर में निकाली जागो यात्रा

इलाके में लोगों को मतदान के लिए जागरुक करने के उद्देश्य से नवाचार किए जा रहे हैं। इस क्रम में पंजाबी बोलियों के माध्यम से लोगों को मतदान के लिए जागरुक किया जा रहा है। इस क्रम में सोमवार को गांवों में जहां गुवाड़ में चौपालें लगाई गई वहीं शहरी इलाकों में जागो यात्रा निकाली गई।

महिला एवं बाल विकास विभाग की प्रचेताओं ने पंजाबी पहनावे के साथ जैसे ही शहर के मोहल्लों में प्रवेश किया तो मोहल्ले की महिलाएं भी जुड़ती चली गई। यात्रा में महिलाओं ने बढ चढकर भाग लिया। प्रचेताओं ने चिर परिचित पंजाबी अंदाज में मतदान का संदेश देती हुई बोलियां बोली। यही बोलियां मोहल्ले के लिए आकर्षण का केन्द्र बन गई।

इधर गांवों में गुवाड़ पर सजी चौपालें
निजी जीवन की व्यस्तता के चलते भले ही गांव में सदियों से चली आ रही चौपाल की परंपरा खत्म हो गई होगी। लेकिन चुनाव आयोग ने इस परंपरा पर अनूठा प्रयोग किया है। आयोग के निर्देश पर सोमवार को हर पंचायत में चौपाल लगी। ग्रामीणों की बीच चौपाल सजाकर मतदान का संदेश दिया गया। रिटर्निंग ऑफिसर और उपखंड अधिकारी संदीप काकड़ ने बताया कि चौपाल में ग्रामीणों को बुलाकर अधिकतम मतदान के लिए प्रेरित किया गया।

Updated on:
22 Apr 2019 08:11 pm
Published on:
22 Apr 2019 08:11 pm
Also Read
View All
Rajasthan : एक ने छोड़ा कारोबार, दूसरे ने शानदार नौकरी; चुनी भक्ति की राह, पढ़ें श्रीगंगानगर के 2 युवाओं की प्रेरक कहानी

राजस्थान निकाय चुनाव: घूंघट में नामांकन करने पहुंची महिला प्रत्याशी से SDM ने पूछा- वोट भी पर्दे में मांगेंगी?

Rajasthan: भारतीय सिम कार्ड… पाकिस्तान में व्हाट्सऐप, पाकिस्तानी हैंडलर्स के लिए काम करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Rajasthan Nikay Election: चुनाव लड़ना है तो घर में शौचालय जरूरी, नामांकन के साथ देना होगा ओडीएफ शपथ पत्र

राजस्थान का वो ऐतिहासिक चुनाव…जब मजाक-मजाक में इलेक्शन लड़ीं ‘बसंती’, रिकॉर्ड मतों से बनीं किन्नर पार्षद