श्री गंगानगर

मतदाता जागरूकता अभियान के तहत चलाया हस्ताक्षर अभियान, सजाई रंगोली

https://www.patrika.com/sri-ganganagar-news/
less than 1 minute read
votter
मतदाता जागरूकता अभियान के तहत चलाया हस्ताक्षर अभियान, सजाई रंगोली

श्रीबिजयनगर.

कस्बे के सावित्रीबाई फुले जी छात्रावास में समाज कल्याण विभाग के तत्वावधान में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत हस्ताक्षर अभियान व रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन शुक्रवार को किया गया। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत उपखंड अधिकारी प्रियंका तलानिया , तहसीलदार अजीत गोदारा, व्यख्याता प्रवीण चावला, छात्रावास की अधीक्षक कविता सहित छात्राओं और स्टाफ ने भाग लिया ।

हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत उपखंड अधिकारी प्रियंका तलानिया ने की । इस अवसर पर छात्रावास की छात्राओं ने विभिन्न तरह की रंगोलियां बनाकर मतदाताओं को जागरूक करने का प्रयास किया। और रंगोलियों के माध्यम से मतदान के फायदों को भी दर्शाया।

कार्यक्रम के बाद उपखंड अधिकारी व तहसीलदार ने छात्राओं को संबोधित करते हुए पढ़ाई का महत्व बताया। उन्हें बताया गया कि निरंतर अध्ययन करने वाले व्यक्ति को जीवन में सफलता अवश्यक मिलती है। उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान मतदान करने से मतदाताओं को होने वाले लाभ के बारे में जानकारी दी गई।

Published on:
16 Nov 2018 05:09 pm
Also Read
View All
Rajasthan : एक ने छोड़ा कारोबार, दूसरे ने शानदार नौकरी; चुनी भक्ति की राह, पढ़ें श्रीगंगानगर के 2 युवाओं की प्रेरक कहानी

राजस्थान निकाय चुनाव: घूंघट में नामांकन करने पहुंची महिला प्रत्याशी से SDM ने पूछा- वोट भी पर्दे में मांगेंगी?

Rajasthan: भारतीय सिम कार्ड… पाकिस्तान में व्हाट्सऐप, पाकिस्तानी हैंडलर्स के लिए काम करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Rajasthan Nikay Election: चुनाव लड़ना है तो घर में शौचालय जरूरी, नामांकन के साथ देना होगा ओडीएफ शपथ पत्र

राजस्थान का वो ऐतिहासिक चुनाव…जब मजाक-मजाक में इलेक्शन लड़ीं ‘बसंती’, रिकॉर्ड मतों से बनीं किन्नर पार्षद