श्री गंगानगर

युद्ध का असर : तेल-गैस के बाद बाजारों में अब इस चीज की हुई कमी, 50-60 प्रतिशत मिल रही महंगी, व्यापारियों को सता रहा डर

युद्ध का असर : मिडिल ईस्ट में ईरान-इजरायल और अमेरिका के बीच जारी युद्ध का असर अब स्थानीय बाजारों में दिखने लगा है। तेल-गैस के बाद अब प्लास्टिक पैकिंग की कमी देखने को मिल रही है, जिसके बाद खाने-पीने की चीजों के दाम बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

2 min read
AI Image-ChatGpt

श्रीगंगानगर। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और युद्ध जैसी स्थिति का असर अब स्थानीय बाजारों में साफ दिखाई देने लगा है। पेट्रोलियम उत्पादों के बाद अब प्लास्टिक पैकिंग सामग्री के दामों में 50 से 60 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हो गई है। इससे व्यापारियों के साथ-साथ आम उपभोक्ताओं पर भी सीधा आर्थिक दबाव बढ़ रहा है।

जानकारी के अनुसार पहले प्लास्टिक पैकिंग सामग्री करीब 140 रुपए प्रति किलो के हिसाब से उपलब्ध थी, जो अब बढ़कर लगभग 200 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गई है। इस बढ़ोतरी का असर उन सभी उत्पादों पर पड़ रहा है जो प्लास्टिक पैकिंग में बिकते हैं। उदाहरण के तौर पर 200 एमएल पानी की बोतल 5 रुपए से बढ़कर 6 रुपए तक पहुंच गई है, वहीं शरबत की बोतलों के दाम भी 165 रुपए से बढ़कर 170 रुपए तक हो गए हैं।

ये भी पढ़ें

कजाकिस्तान में सीकर के मेडिकल छात्र की मौत, 8 जून को घर आने के लिए करवा लिया था टिकट

पेट्रोकेमिकल सप्लाई बाधित, कच्चे माल की कमी बनी वजह

जानकारी के अनुसार ईरान-इजरायल के बीच जारी संघर्ष के चलते पेट्रोकेमिकल सप्लाई प्रभावित हुई है। प्लास्टिक उत्पादों के निर्माण में उपयोग होने वाले ग्रेन्यूल्स (छोटे दाने) की आपूर्ति कम हो गई है। इन्हीं ग्रेन्यूल्स से शॉपिंग बैग, फूड पैकिंग, दूध पाउच, डिटर्जेंट बोतल, क्रेट, अनाज बैग और पानी व सॉफ्ट ड्रिंक की बोतलें तैयार होती हैं। कच्चे माल की कमी के कारण इन सभी उत्पादों की लागत बढ़ रही है।

ड्राई फ्रूट और दैनिक उपयोग की वस्तुएं भी होंगी महंगी

बाजार में काजू, पिस्ता और बादाम जैसे ड्राई फ्रूट्स प्लास्टिक बॉक्स में बेचे जा रहे हैं। इन बॉक्स की कीमत 14 रुपए से बढ़कर सीधे 20 रुपए हो गई है। ऐसे में आने वाले समय में ड्राई फ्रूट्स के दाम बढ़ना तय माना जा रहा है।

प्लास्टिक क्रॉकरी और थैलियों के दाम भी बढ़े

प्लास्टिक पैकिंग सामग्री महंगी होने का असर अन्य उत्पादों पर भी पड़ा है। प्लास्टिक के गिलास और कटोरी 5 से 10 रुपए प्रति बंडल तक महंगे हो गए हैं। हालांकि राज्य सरकार की ओर से प्लास्टिक थैलियों पर प्रतिबंध है, फिर भी बाजार में इनका उपयोग जारी है और इनके दाम भी बढ़ गए हैं।

व्यापारियों और उपभोक्ताओं की बढ़ी चिंता

सूरतगढ़ के व्यापारी राहुल गाबा का कहना है कि खाड़ी देशों में चल रहे तनाव के कारण प्लास्टिक पैकिंग महंगी हो गई है, जिसका असर आने वाले दिनों में और गहरा हो सकता है। इससे न केवल व्यापारियों की लागत बढ़ेगी, बल्कि उपभोक्ताओं को भी अधिक कीमत चुकानी पड़ेगी।

ये भी पढ़ें

LPG Cylinder Update: मृत लोगों के नाम पर मिल रहा सिलेंडर, जिंदा लाइन में… राजस्थान के इस जिले में एजेंसियों का नया खेल

Published on:
29 Mar 2026 08:04 pm
Also Read
View All
राजस्थान का अनूठा नशा मुक्त गांव: न तंबाकू खाते लोग, एक भी शराब का ठेका नहीं, 20 वर्षों में एक भी मुकदमा दर्ज नहीं

मानवता शर्मसार: पिता और दादा ने जिंदा दफनाया 7 वर्षीय बालक, सूरतगढ़ में कटी जीभ और फटे होंठ के साथ दबा मिला

राजस्थान : दूल्हा बारात लेकर पहुंचा, दुल्हन शादीशुदा और एक बेटी की मां निकली, राज खुला तो घर से भागी

Rajasthan Crime: लॉरेंस बिश्नोई गैंग का निकला पकड़ा गया यूपी का शूटर, टारगेट मिलने पर बॉर्डर से की थी एंट्री

”Black Tiger” Ravindra Kaushik : राजस्थान के इस ‘धुरंधर’ ने फेरा था PAK के मंसूबों पर पानी, 18 साल झेली यातनाएं- ऐसे कामयाब रहा था ‘मिशन’

अगली खबर