श्री गंगानगर

…और यहां व्यर्थ बह रहा है ‘अमृत’

-श्रीकरणपुर के वार्ड 8 का मामला
2 min read
water pipe line broken
...और यहां व्यर्थ बह रहा है 'अमृत'

श्रीकरणपुर.

एक तरफ शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्र में पानी के लिए हाहाकार मचा है। वहीं, दूसरी तरफ वार्ड आठ व नौ के मध्य गौरव पथ पर जलदाय विभाग की कथित लापरवाही से करीब दस दिन पानी व्यर्थ बह रहा है। इससे लोगों में काफी रोष है। वार्डवासियों का कहना है जलदाय विभागाधिकारियों को सूचना देने के बावजूद उन्होंने सड़क किनारे हो रही लीकेज दुरुस्त नहीं की।


वार्ड आठ निवासी रामदित्ता चावला, विनोद रहेजा, पूर्व पार्षद प्रवीण दायमा, रमेश खन्ना व शंकर लाल आदि ने बताया कि वार्ड आठ व नौ के मध्य बने गौरव पथ पर बाबूलाल बागड़ी के घर के आगे करीब दस दिन पहले लीकेज हुई। इस दौरान जलदाय विभाग के अधिकारियों को कई बार शिकायत कर चुके लेकिन उन्होंने कोई ध्यान नहीं दिया। और तो और मुख्यमंत्री हैल्पलाइन फोन नंबर 181 पर शिकायत होने पर विभागीय अधिकारियों ने लीकेज दुरुस्त होने का जवाब दे दिया।

लोगों ने बताया जलापूर्ति के दौरान तेज फव्वारा व बाद में लगातार पानी रिसने से वहां करीब दो फीट गहरा और दो फीट व्यास का गड्ढा हो गया है। वार्डवासियों का कहना है कि विभाग की लापरवाही से नई बनी सड़क की ही सूरत बिगड़ गई। अब इसे दुबारा कौन बनाएगा? नागरिकों ने कहा कि करीब एक दर्जन सीमावर्ती गांवों को जोडऩे वाले इस मार्ग पर गड्ढे ही गड्ढे नजर आने लगे हैं। और वहां से गुजरने वाले राहगीरों की सुरक्षा के लिए गड्ढे के चारों ओर फिलहाल पत्थर रख दिए हैं।


'करीब दस दिन पहले वार्ड आठ में गौरव पथ पर पानी लीकेज की शिकायत मिली थी। वहां एचडीपीई पाइप डाली हुई है। लीकेज दुरुस्त करने के लिए आवश्यक ज्वाइंट नहीं मिलने से परेशानी आई। शीघ्र समस्या हल होगी।'
भजनलाल यादव, एईएन जलदाय विभाग श्रीकरणपुर।

Also Read
View All
Ghadsana : घड़साना बाजार अनिश्चितकाल के लिए बंद, व्यापारी संगठनों का एलान, किसान आंदोलन को दिया समर्थन

Sriganganagar: श्रीविजयनगर में भारी हंगामे के बीच कांग्रेस के सुशील मिढ्ढा बने चेयरमैन, BJP प्रत्याशी को 5 वोटों से हराया

Rajasthan News : राजस्थान में एक और ‘हिट एंड रन’, तेज़ रफ़्तार कार की टक्कर से मां-बेटी सहित 3 महिलाओं की मौत

श्रीगंगानगर पंचायत चुनाव: 409 ग्राम पंचायतों की निकली लॉटरी, जानें आपके गांव में सरपंच पद किस वर्ग के लिए आरक्षित

श्रीगंगानगर में सभापति के शपथ ग्रहण समारोह में अचानक हुआ कुछ ऐसा, भड़क गए BJP विधायक; वीडियो वायरल