श्री गंगानगर

रेल से कटकर महिला की मौत

https://www.patrika.com/sri-ganganagar-news/
less than 1 minute read
suicide
रेल से कटकर महिला की मौत

अनूपगढ़.

समीपवर्ती गांव 77 जीबी निवासी एक महिला ने रेल के आगे कूदकर आत्महत्या कर दी। महिला मानसिक रूप से परेशान बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार गांव 77 जीबी निवासी सुखजीत कौर घर से दोपहर में निकली थी। महिला चार बजकर 15 मिनट पर सूरतगढ़ से अनूपगढ़ के लिए आ रही रेल गाड़ी के आउटर सिग्नल के पास रेल के नीचे आ गई। हादसे के तुरंत बाद महिला का पुत्र और पुत्री मौके पर पहुंच गए और पहचान की। मृतक महिला के एक पुत्री और दो पुत्र हैं। मौके पर पहुंचे पुत्र और पुत्री ने बताया कि उनकी मां मानसिक रूप से परेशान थी तथा पिछले छह-सात माह से दवाओं का सेवन कर रही थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में रखवाया है।

हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोग भी पहुंच गए। महिला के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने मौका मुआयना किया।