श्री गंगानगर

अंधविश्वास के चलते बिगड़ी महिला की हालत

https://www.patrika.com/sri-ganganagar-news/
less than 1 minute read
 fake believe
अंधविश्वास के चलते बिगड़ी महिला की हालत

-महिला पर प्रेत का साया उतारने के लिए उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने गंभीर यातनाएं दी

गजसिंहपुर (श्रीगंगानगर). भूत प्रेत के अंधविश्वास के चलते एक महिला को उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने गर्म चिमटों से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। उसे जगह-जगह गर्म चिमटों से दागा गया। चिमटों की मार से जब महिला बेहोशी की हालत में चली गई तो उसे चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया।

पुलिस जानकारी अनुसार निकटवर्ती गांव 13 आरबी की एक महिला पर प्रेत का साया उतारने के लिए उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने गंभीर यातनाएं दी। जिसके चलते महिला गंभीर हालत में पहुंच गई। पुलिस के अनुसार सुमित्रा नायक पत्नी आसाराम पिछले समय से बीमार चल रही थी। उसकी बीमारी को उसके पति व ससुराल पक्ष के अन्य लोगों ने भूत प्रेत की छाया मानते हुए उसकी घर में ही झाडफ़ूंक शुरू कर दी।

उन्होंने भूत प्रेत के छुटकारे के लिए 35 वर्षीय सुमित्रा पर गर्म चिमटों से वार किए। उसके शरीर को गर्म चिमटों से दागा गया। इस यातना से उसकी हालत बिगड़ गई। चिमटों की मार से महिला की हालत बिगड़ी तो उसके पति के हाथ-पांव फूल गए।

आनन-फानन में उसे श्रीगंगानगर के राजकीय चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया। गजसिंहपुर पुलिस थाने के हैड कांस्टेबल महेंद्र स्वामी ने बताया कि सुमित्रा की हालत बयान देने योग्य नहीं है। पीडि़ता के बयानों के आधार पर आगामी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Published on:
13 Feb 2019 09:39 pm
Also Read
View All
Rajasthan : एक ने छोड़ा कारोबार, दूसरे ने शानदार नौकरी; चुनी भक्ति की राह, पढ़ें श्रीगंगानगर के 2 युवाओं की प्रेरक कहानी

राजस्थान निकाय चुनाव: घूंघट में नामांकन करने पहुंची महिला प्रत्याशी से SDM ने पूछा- वोट भी पर्दे में मांगेंगी?

Rajasthan: भारतीय सिम कार्ड… पाकिस्तान में व्हाट्सऐप, पाकिस्तानी हैंडलर्स के लिए काम करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Rajasthan Nikay Election: चुनाव लड़ना है तो घर में शौचालय जरूरी, नामांकन के साथ देना होगा ओडीएफ शपथ पत्र

राजस्थान का वो ऐतिहासिक चुनाव…जब मजाक-मजाक में इलेक्शन लड़ीं ‘बसंती’, रिकॉर्ड मतों से बनीं किन्नर पार्षद