श्री गंगानगर

महिलाओं से हुई छेड़छाड़, मुकदमा दर्ज करवाने आया पूरा गांव

-गांव 23 ओ में कथित रूप से दो महिलाओं से बदतमीजी होने पर वहां के करीब डेढ़-दो सौ ग्रामीण मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे थाने में जमा हो गए।
2 min read
• •
Updated: 11 Jul 2018, 8:32 AM IST
teasing
महिलाओं से हुई छेड़छाड़, मुकदमा दर्ज करवाने आया पूरा गांव

श्रीकरणपुर.

गांव 23 ओ में कथित रूप से दो महिलाओं से बदतमीजी होने पर वहां के करीब डेढ़-दो सौ ग्रामीण मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे थाने में जमा हो गए। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। करीब चार घंटे चले घटनाक्रम के बाद आखिर आठ जनों के खिलाफ छेड़छाड़ व एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। जानकारी के अनुसार गांव 23 ओ में पिता पुत्र में कृषि भूमि पर कब्जे के विवाद को लेकर पुलिस वहां गई हुई थी।

इस दौरान दो महिलाओं से छेड़छाड़ व बदतमीजी होने पर ग्रामीणों ने पुलिस को शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। रोषित ग्रामीण सरपंच लाडू राम के नेतृत्व में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर रवाना होकर थाने में आ गए। वहां करीब एक घंटे तक सुनवाई नहीं होने पर उन्होंने वहां धरना लगा लिया। और पूर्व पालिकाध्यक्ष जुगलकिशोर को मामले की सूचना दी।

इस दौरान श्रीगंगानगर में किसी बैठक में गए थानाधिकारी विजय मीणा को मामले से अवगत करवाया गया तो उन्होंने प्रकरण में कार्रवाई का भरोसा दिलाया। सीआई के निर्देश पर आखिर प्रार्थियों के बयान आदि लेकर मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई शुरू हुई। इस दौरान शाम छह बजे मुकदमा दर्ज होने तक ग्रामीण थाने में ही डटे रहे। मौके पर रुकमा देवी बावरी, केलमा देवी, कृष्णा, शारदा, लक्ष्मी, जगदीश बावरी, ओम प्रकाश, प्रहलाद, शिवराम बावरी सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे।

आठ पर हुआ मुकदमा
एसआई राकेश स्वामी ने बताया कि गांव 23 ओ की बिरमा देवी पत्नी रामाराम बावरी व धर्मी देवी पत्नी भूरा राम ने रिपोर्ट दी कि मंगलवार सुबह करीब 11 बजे वे रोटी लेकर गांव की पक्की सड़क पर जा रही थी। इस दौरान सुखवंत सिंह की जमीन के निकट कब्जे के विवाद में आए गोरा, सोनू, गिंदर, गिरधारी, यादवेन्द्र सिंह, भोला सिंह, राकेश कुमार व सुनील शर्मा ने अश्लील इशारे किए। वहीं, जाति गालियां देकर अभद्र व्यवहार किया। प्रकरण में महिलाओं से छेड़छाड़ व एससीएसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।


घरवालों ने पैसे नहीं दिए तो युवक ने लगाई फांसी
श्रीगंगानगर.

जवाहरनगर थाना इलाके में वार्ड नंबर 49 करणी मार्ग पर सोमवार रात को नशे के आदी एक युवक ने घर वालों की ओर से पैसे नहीं देने पर झगड़ा किया और अपने कमरे में जाकर फांसी लगा आत्महत्या कर ली। जवाहरनगर थाना पुलिस ने बताया कि वार्ड नंबर 49 करणी मार्ग निवासी अधिकदास कश्यप ने रिपोर्ट दी है कि उसका पुत्र बबिया उर्फ बॉबी कुमार (18) शराब व अन्य नशा करने का आदी है। सोमवार रात को वह नशे की हालत में घर आया और नीलकंठ जाने को पैसे मांगे।

उसे पैसे देने से मना कर दिया तो वह अपनी मौसी से झगड़ा करने लगा। इसके बाद अपने कमरे में चला गया। रात को छत की गाडर से फंदा लगाकर फांसी लगाकर खुदकशी कर ली। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में पाक हैंडलर शहजाद भट्टी के स्लीपर नेटवर्क का भंडाफोड़, 3 युवक गिरफ्तार; ग्रुप के 34 नए सदस्य रडार पर

पहले 65 वोट से जीती, सरपंच बनने की खुशी में पटाखे भी फूटे, चौथी बार हुई काउंटिंग तो आया ‘चौंकाने’ वाला नतीजा

Rajasthan: बैरक में तलाशी लेने गए जेलर पर बंदियों ने किया हमला, अस्पताल में कराया गया भर्ती

राजस्थान में बॉर्डर पर ड्रोन से हेरोइन-विदेशी हथियारों की तस्करी का नया खेल, ऐसे सुरक्षा तंत्र को चकमा दे रहे पाक तस्कर

दिवाली से पहले राजस्थान में रेलवे लाइन पर ब्लास्ट, ट्रेन के गुजरने के बाद हुआ जबरदस्त धमाका; बड़ा हादसा टला