श्री गंगानगर

संकीर्तन में झूम रहे श्रद्धालु

आज भजनों के साथ होगी पूर्णाहुतिकार्यक्रम के दौरान मंदिर के निकट स्थित बालाजी बगीची में भण्डारा चल रहा है।
2 min read
• •
Updated: 30 Jan 2018, 8:38 AM IST
bala ji temple

श्रीगंगानगर.

श्रीझांकी वाले बालाजीमंदिर के वार्षिकोत्सव में श्रद्धालु झूम रहे हैं। कड़ाके की सर्दी के बावजूद सोमवार को अखण्ड राम नाम संकीर्तन के दौरान श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। शुक्रवार को किशनगढ़ (अजमेर) के श्यामशरण देवाचार्य महाराज के सान्निध्य में शुरू हुए कार्यक्रम की पूर्णाहूति मंगलवार शाम 6.15 बजे होगी। इस मौके पर भजनों की सरिता बहेगी। कार्यक्रम के दौरान मंदिर के निकट स्थित बालाजी बगीची में भण्डारा चल रहा है।

इसमें प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं। इसमें बड़ी संख्या में सेवादार सेवा कर रहे हैं। डीएवी स्कूल के प्रधानाचार्य गोपाल सिंगला, रणवीर गोदारा, राजकुमार कुल्डिय़ा के निर्देशन में कई विद्यार्थी सेवाएं दे रहे हैं। इसी तरह, डॉ. राधाकृष्णन गल्र्स कॉलेज की कई छात्राएं भी डॉ. केएल यादव के नेतृत्व में सेवाएं दे रही हैं।


सेवा में जुटे कार्यकर्ता
मंदिर समिति के कार्यकर्ता कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में जुटे हैं। भजन मंडल के प्रधान सुरेंद्र चौधरी, मुख्य सेवादार प्रेम अग्रवाल, हनुमानप्रसाद चनानी, मदनगोपाल अग्रवाल, सुरेंद्र सिंगल पुजारी, शिवशंकर अग्रवाल, नरेश अग्रवाल, यात्रा संयोजक वेदप्रकाश लखोटिया, समन्वयक अशोक मुंजराल, संदीप अनेजा, राजेंद्र छाबड़ा, योगेन्द्र शर्मा, पूर्ण घोड़ेला, नियंत्रण कक्ष प्रभारी केके सोनी, सोहन वर्मा, महावीर घोड़ेला, महेंद्र गोटेवाला, किशन खारीवाल, श्रवण गर्ग आदि व्यवस्थाओं में जुटे हैं।


विशेष सजावट
कार्यक्रम को व्यवस्थित रखने के लिए नियंत्रण कक्ष और खोया-पाया केंद्र बनाया गया है। मंदिर एवं उसके आस-पास मकानों एवं बाजार को बिजली की लडिय़ों और लाल झंडियों से सजाया गया है। मंदिर से गोशाला रोड तक और अग्रसेन चौक क्षेत्र को भी सजाया गया है।

इसमें प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं। इसमें बड़ी संख्या में सेवादार सेवा कर रहे हैं। डीएवी स्कूल के प्रधानाचार्य गोपाल सिंगला, रणवीर गोदारा, राजकुमार कुल्डिय़ा के निर्देशन में कई विद्यार्थी सेवाएं दे रहे हैं। इसी तरह, डॉ. राधाकृष्णन गल्र्स कॉलेज की कई छात्राएं भी डॉ. केएल यादव के नेतृत्व में सेवाएं दे रही हैं।

Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में बॉर्डर पर ड्रोन से हेरोइन-विदेशी हथियारों की तस्करी का नया खेल, ऐसे सुरक्षा तंत्र को चकमा दे रहे पाक तस्कर

दिवाली से पहले राजस्थान में रेलवे लाइन पर ब्लास्ट, ट्रेन के गुजरने के बाद हुआ जबरदस्त धमाका; बड़ा हादसा टला

ग्राउंड रिपोर्ट: भारत-पाक बॉर्डर पर खेतों में फसल की जगह खारा पानी, करोड़ों की जमीन के खरीदार तक नहीं

Sriganganagar Accident: हादसे में युवक की मौत, दोस्त की हालत गंभीर; ग्रामीणों ने शीशा तोड़कर निकाला बाहर

Sri ganganagar : कई सीटों पर है रोचक मुकाबला, मतदाताओं को रिझाने में जुटे उम्मीदवार, 3 नवंबर को होगा मतदान