https://www.patrika.com/sri-ganganagar-news/
-ट्रक यूनियन व नानूवाली कोठी के पास हुए अलग अलग हादसे
रायसिंहनगर. रायसिंहनगर-श्रीगंगानगर मार्ग पर शुक्रवार देर शाम हुए सड़क हादसे में बीस वर्षीय युवक की दर्दनाक मृत्यु हो गई। हादसा बाइक के आगे आवारा गौवंश आने के कारण हुआ। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने हादसे का शिकार हुए युवक चक नौ पीएस निवासी सुरेन्द्र पुत्र दानाराम मेघवाल को राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के अनुसार मृतक अपनी बाइक लेकर रायसिंहनगर से अपने गांव नौ पीएस जा रहा था कि शहीद भगतसिंह महाविद्यालय से पहले पैट्रोल पंप के पास बाइक आवारा गौवंश की चपेट में आ गया। हादसे में युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने युवक के शव को मोर्चरी में रखवाया है। उधर रायसिंहनगर श्रीविजयनगर मार्ग पर नानूवाली कोठी के पास भी सड़क हादसा हुआ। एक ऑटो की चपेट में स्कूटी के आने से स्कूटी चालक स्कूटी सहित गिर गया जिसके सामान्य चोटें आई।