
Sriganganagar youths detained: Photo AI Generator
श्रीगंगानगर। सीमा पार पाकिस्तान स्थित आतंकी शहजाद भट्टी के सोशल मीडिया नेटवर्क से जुड़े होने की आशंका में श्रीगंगानगर के सात युवकों को डिटेन किया गया है। एसपी हरीशंकर ने बताया कि पिछले चौबीस घंटे में पूरे प्रदेश में एटीएस और अन्य खुफिया एजेंसियों ने ऐसे अपराधियों और उनके सीमा पार संपर्कों के बारे में पूछताछ के लिए छापेमारी की। डिटेन किए गए सात युवकों से संयुक्त रूप से पूछताछ की जा रही है। हालांकि अब तक पूछताछ में कोई ठोस सुराग सामने नहीं आया है, जिसे साझा किया जा सके। सुरक्षा एजेंसियां स्थिति पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं।
एटीएस के छापेमारी के बाद इलाके में खुफिया और सुरक्षा एजेसिंयां चौकस हो गई है। आतंकी भट्टी पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हेरोइन, विदेशी हथियार और आरडीएक्स की खेप भेज रहा है। खुफिया सूत्रों के अनुसार भट्टी ने स्थानीय युवाओं को अपने नेटवर्क में शामिल करने की कोशिश की, खासकर उन लोगों को जो तेजी से अमीर बनने के शॉर्टकट तलाशते हैं। इसके बाद एटीएस और पुलिस ने पूरे प्रदेश में सोशल मीडिया अकाउंट्स की जांच शुरू कर दी।
श्रीगंगानगर जिले के लालगढ़ थाना क्षेत्र के केरा चक निवासी आकाशदीप को 26 मार्च को गिरफ्तार किया गया। जांच में पता चला कि वह भट्टी के साथ इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप पर लगातार संपर्क में था और गांव में लोगों को धमकियां देता रहा। हनुमानगढ़ जिले में 6 अप्रेल को हनुमानगढ़ जंक्शन वार्ड 54 सुरेशिया कॉलोनी निवासी सुनील उर्फ धोलू को अवैध देशी पिस्तौल के साथ पकड़ा गया।
उसके मोबाइल में भट्टी का व्हाट्सऐप नंबर और कई संदेश मिले। सुनील पर पहले से करीब दस आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसी तरह हनुमानगढ़ पुलिस ने 25 मार्च को गांव किशनपुरा दिखनादा निवासी जसवंत कुमार उर्फ सोनू को भी आंतकी भटटी के सोशल मीडिया पर संपर्क और हथियारों की फोटो भेजने के आरोप में गिरफ्तार हुआ था।
13 मार्च को अम्बाला एसटीएफ ने तीन संदिग्धों को गिरफ्तार कर दो किलो विस्फोटक बरामद किया था। इस दौरान यह आरोपी जंगवीर सिंह का सीधा संबंध आंतकी शहजाद भट्टी से पाया गया। इसमें खुलासा हुआ था इस आरडीएक्स से हनुमानगढ़ में भी विस्फोट करना था। बंबीहा गैंग के दो सदस्य 11 पिस्टल और 22 मैगजीन पकड़े गए थे।
Published on:
14 May 2026 04:37 pm
बड़ी खबरें
View Allश्री गंगानगर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
