14 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सूरतगढ़ अनाज मंडी में हादसा; बिखरे गेहूं समेट रहे श्रमिक को ट्रक ने कुचला, मौके पर ही मौत, CCTV वीडियो आया सामने

Sri Ganganagar Suratgarh Accident : श्रीगंगानगर के सूरतगढ़ की अनाज मंडी में एक ट्रक ने युवक को कुचल दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मंडी में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

2 min read
Google source verification
Sri Ganganagar accident

सूरतगढ़। धानमंडी में मौके मौजूद नागरिक। फोटो पत्रिका

Sri Ganganagar Suratgarh Accident : सूरतगढ़। श्रीगंगानगर जिले के सूरतगढ़ की स्थानीय अनाज मंडी में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गए। मंडी में गेहूं एकत्र कर रहे श्रमिक को ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में श्रमिक की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार श्रमिक ट्रक के आगे गिरे हुए गेहूं को इकट्ठा कर रहा था। इसी दौरान चालक ने श्रमिक को देखे बिना ट्रक स्टार्ट कर आगे बढ़ा दिया। घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शनिवार सुबह सवा दस बजे ट्रक रवाना होते समय श्रमिक उसके टायर के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मंडी क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए। घटना की सूचना मिलने पर सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

सिटी थाने के सहायक उप निरीक्षक होशियार सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान सुनील सोनी (42) पुत्र हरिराम, निवासी वार्ड नंबर-5, सूरतगढ़ (श्रीगंगानगर) के रूप में हुई है। सुनील अक्सर नई अनाज मंडी में घूम-घूम कर शेड और ट्रकों के आसपास बिखरे गेहूं के दानों को इकट्ठा करता था और उन्हें बेचकर अपना गुजारा चलाता था।

सुबह करीब सवा दस बजे भी वह हमेशा की तरह मंडी पहुंचा था। परिसर के एक शेड के पास एक ट्रक खड़ा था, जिसके आगे काफी गेहूं बिखरा हुआ था। सुनील वहीं आगे कपड़ा बिछाकर गेहूं समेटने बैठ गया। इसी दौरान ट्रक चालक केबिन में आया और उसने बिना आगे देखे लापरवाही से ट्रक को स्टार्ट कर आगे बढ़ा दिया। नीचे बैठे सुनील को संभलने तक का मौका नहीं मिला और वह सीधे चपेट में आ गया।

सीसीटीवी फुटेज में कैद हुआ हादसा

हादसे की सूचना मिलते ही कृषि उपज मंडी समिति सचिव विकास सहारण, व्यापार मंडल अध्यक्ष विजय गोयल, व्यापारी मनोज सोमानी तथा व्यापार मंडल मैनेजर विनोद जाजड़ा सहित अन्य लोग मौके पर पहुंचे। घटना के बाद बड़ी संख्या में श्रमिकों की भीड़ जमा हो गई। सिटी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें हादसा कैद हो गया।

पुलिस ने ट्रक किया जब्त

घटना के बाद पूरी मंडी में सनसनी फैल गई और भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। वहीं, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रक को जब्त कर लिया है। पुलिस अब हादसे के कारणों की गहनता से जांच कर रही है और फरार चालक की तलाश जारी है।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग