14 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नीट 2026 पेपर लीक: छाए रहे जमवारामगढ़ के दोनों भाई-भतीजा, फिर चर्चा में आई बधाई वाली पोस्ट

'हमारे परिवार के लिए बहुत ही गर्व की बात है कि हमारे पांच बच्चों को सलेक्शन सरकारी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के लिए हुआ है।' करीब छह माह पहले जमवारामगढ़ के एक युवक की पोस्ट पर परिचित-रिश्तेदारों ने जमकर बधाई दी थी। आज वे ही उस पोस्ट के दोबारा सामने आने पर चौंक रहे हैं।

2 min read
Google source verification
dinesh-binwal-post viral

बधाई वाली पोस्ट। फोटो पत्रिका नेटवर्क

NEET 2026 Paper Leak Update : जयपुर/जमवारामगढ़। 'हमारे परिवार के लिए बहुत ही गर्व की बात है कि हमारे पांच बच्चों को सलेक्शन सरकारी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के लिए हुआ है।' करीब छह माह पहले जमवारामगढ़ के एक युवक की पोस्ट पर परिचित-रिश्तेदारों ने जमकर बधाई दी थी। आज वे ही उस पोस्ट के दोबारा सामने आने पर चौंक रहे हैं।

बात हो रही है नीट 2026 में पेपरलीक के मुख्य सरगना दिनेश बिंवाल की। दिनेश को भाई मांगीलाल और भतीजे विकास बिंवाल और एक अन्य गुरुग्राम निवासी यश को गिरफ्तार कर सीबीआई ने एक दिन का ट्रांजिट रिमांड हासिल किया है। नीट पेपर लीक जांच की आंच जमवारामगढ़ तक पहुंची तो कस्बे वाले चौंके बिना नहीं रहे। एसओजी ने दिनेश और उसके भाई-भतीजे को पकड़ा।

बच्चों की पढ़ाई को लेकर चर्चा में थे

दोनों परिवार पिछले कुछ वर्षों से बच्चों की मेडिकल तैयारी को लेकर सीकर में रह रहे थे। परिवार के कई बच्चों के मेडिकल कॉलेजों में चयन की चर्चाएं पहले भी क्षेत्र में होती रही थीं। एसओजी ने 11 मई की शाम को दो भाइयों पकड़ा तो फिर चर्चाओं ने जोर पकड़ा।

… बयान से जोड़ा

कार्रवाई के बाद पूरे कस्बे में दिनभर चर्चाओं का माहौल बना रहा। लोगों की चर्चा में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद डोटासरा का बयान भी रहा, जिसमें डोटासरा ने लिखा कि नीट पेपर लीक पर देश को ये सच जानना चाहिए। केवल नीट 2026 नहीं… नीट 2024 का भी पेपर लीक हुआ था, और नीट 2025 पर भी गंभीर सवाल उठे थे। नीट के पेपर लीक सरगनाओं ने 2024 से 2026 तक नीट परीक्षा के पेपर लीक किए।

जानकारी मिल रही है कि इन सरगनाओं ने नीट 2024-2025 में परिवार के 4 बच्चों का सलेक्शन कराया। जिनमें से 2 बच्चे आरोपी मांगीलाल बिंवाल के बताए जा रहे हैं। इसके अलावा दो बच्चे बड़े भाई के हैं। पेपरलीक कर परिवार के बच्चों का चयन कराने का मामला सामने आया है। सीबीआइ को इसकी भी जांच करनी चाहिए। इन सरगनाओं ने पेपर आउट करके 'पूरे परिवार को सेट' किया है।

परिजनों ने लगाया साजिश का आरोप

इधर, दोनों भाइयों के परिजनों ने उन्हें निर्दोष बताते हुए साजिशन फंसाने का आरोप लगाया है। परिवार का कहना है कि उनका पेपरलीक प्रकरण से कोई संबंध नहीं है। वहीं क्षेत्र के लोग अब जांच एजेंसियों की अगली कार्रवाई और आधिकारिक खुलासों का इंतजार कर रहे हैं।