श्री गंगानगर

मोटर में दौड़े करंट से युवक की टूट गई सांसे, परिजन नहीं बचा सके जान

मोटर में दौड़े करंट से युवक की टूट गई सांसे, परिजन नहीं बचा सके जान
2 min read
death

श्रीगंगानगर। बारिश के दिनों में आप भी बिजली के करंट से सतर्क रहें। करंट लगने की घटनाएं बरसात के मौसम में ज्यादा देखने को मिल रही है। करंट की चपेट में आने से श्रीगंगानगर में एक युवक काल का ग्रास बन गया। खेत में सिंचाई के लिए गया युवक जब वापस नहीं लौटा, तो परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे। लेकिन तब तक युवक करंट से गंभीर रूप से झुलस चुका था। मोटर के स्टार्टर का फ्यूज लगाने के चक्कर में युवक की सांसे टूट गई। हालांकि परिजन युवक को अस्पताल लेकर गए। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

फ्यूज बांधते समय दौड़ा करंट

श्रीगंगानगर सरकारी क्षेत्र के चक 20 एसडी में रविवार सुबह 30 वर्षीय युवक के करंट लगने से मौत हो गई। युवक कृषि भूमि में सिंचाई करने के लिए मोटर के फ्यूज लगा रहा था। इस दौरान अचानक मोटर में करंट दौड़ गया और युवक मोटर से चिपक गया। आवाज सुनकर परिजन दौड़कर मौके पर पहुंचे। लेकिन तब तक इस हादसे में युवक गंभीर रूप से झुलस चुका था। दरअसल, सुभाष पुत्र हजारी राम नायक रविवार सुबह नौ बजे के करीब खेत में सिंचाई के लिए गया था। जब युवक सिंचाई के लिए मोटर के स्टार्टर के फ्यूज बांधने लगा लगा तो अचानक मोटर में करंट दौड़ गया। परिजनों को जैसे ही घटना का पता लगा तो मौके पर पहुंचकर उन्होंने बड़ी मुशिकल से युवक को करंट से छुड़ाया। गंभीर हालत में उसे श्रीविजयनगर हॉस्पीटल लेकर गए। लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हिस्से पर जमीन लेकर करता था खेती

मृतक युवक ने सरोजदेवी पत्नी देवीलाल की जमीन हिस्से पर ले रखी थी और इस जमीन पर काश्त कर रहा था। लेकिन इस बीच युवक हादसे का शिकार हो गया। जैतसर थाने के एएसआई कालुराम मीणा ने बताया कि मृतक के भाई विजय कुमार की रेपोर्ट पर मृग दर्ज कर ली है। फिलहाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।

Published on:
01 Jul 2018 05:07 pm