श्री गंगानगर

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला शव

- साधुवाली गांव में हुई घटना, घर में मचा कोहराम, जवाहरनगर पुलिस ने जांचा घटना स्थल, लोगों से लिया फीडबैक

less than 1 minute read

श्रीगंगानगर.साधुवाली क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवक अपने ही घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला, इसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर जवाहरनगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस के अनुसार साधुवाली निवासी 30 वर्षीय नीरज कुमार बिश्नोई पुत्र संजय एक निजी कंपनी में कार्यरत था। बुधवार रात को वह घर पर टीवी देखने के बाद सो गया था। गुरुवार सुबह उसकी मां उसे चाय देने के लिए उठाने गई, लेकिन वह अपने कमरे में नहीं मिला। परिजनों ने पहले सोचा कि वह कहीं बाहर गया होगा, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर तलाश शुरू की गई।तलाशी के दौरान जब दूसरे कमरे का दरवाजा खोला गया तो नीरज का शव फंदे पर लटका मिला। यह दृश्य देखते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। जवाहरनगर पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की। पड़ोसियों के अनुसार नीरज का स्वभाव शांत और मिलनसार था। वह नशे से दूर रहता था और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी कर रहा था। ऐसे में उसने यह कदम क्यों उठाया, यह बात न तो परिजनों को समझ आ रही है और न ही पड़ोसियों को।पुलिस ने मौके की गहन जांच की, लेकिन वहां से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। इस संबंध में जवाहरनगर थाने में मृतक के भतीजे विशाल बिश्नोई की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Published on:
05 Feb 2026 11:36 pm
Also Read
View All

अगली खबर