श्री गंगानगर

देश की राजनीति में युवा आगे आएं

-युवा वर्ग देश का कर्णधार है। युवा देश के इतिहास को समझे तथा राजनीति में भी आगे आए।
2 min read
politics

सूरतगढ़.

युवा वर्ग देश का कर्णधार है। युवा देश के इतिहास को समझे तथा राजनीति में भी आगे आए। तभी देश की ओर उन्नति हो सकेगी। यह बात भाजपा जिलाध्यक्ष हरीसिह कामरा ने रविवार को भाजपा युवा मोर्चा की ओर से पोकरण में परमाणु परीक्षण के गौरवमय बीस वर्ष पूर्ण होने पर महाराजा पैलेस में आयोजित युवा शक्ति सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रुप में कही। उन्होंने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार की ओर से हर वर्ग के लिए कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है।

कार्यकर्ता इनका प्रचार कर आमजन को योजनाओं का लाभ पहुंचाएं। जिला प्रमुख प्रियंका श्योराण ने कहा कि वर्तमान में युवा वर्ग हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। आने वाला समय भी युवाओं का होगा। पूर्व मंत्री रामप्रताप कासनियां ने कहा कि ऐसे सम्मेलन राजस्थान का नाम रोशन करने का कार्य कर रहे हैं। युवा वर्ग ऐसे कार्यक्रमों से जुड़ें। विधायक राजेन्द्र भादू ने कहा कि बीस साल पूर्व अटल बिहारी वाजपेयी सरकार ने राजस्थान के पोकरण में परमाणु परीक्षण करके पूरे विश्व में राजस्थान को अलग पहचान दिलवाई। कार्यकर्ता एकजुट होकर कार्य करें।

भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष गुरवीर सिंह बराड़ ने कहा कि देश के लिए पूर्वजों अपने प्राणों को न्यौछावर किया। युवाओं को उनका महत्व समझना चाहिए। युवा वर्ग राष्ट्रहित में कार्य करें। भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष नीलम सांगवान ने कहा कि परमाणु परीक्षण के बाद ही दूनिया ने भारत का लोहा माना। युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष प्रेम सिंह राठौड़ ने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार की ओर संचालित की जा रही योजनाओं का आमजन तक लाभ पहुंचाएं।

सम्मेलन संयोजक विनोद सारस्वत ने पोकरण व सम्मेलन का महत्व बताया। इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष रमजान अली चोपदार, पूर्व विधायक अशोक नागपाल, विधानसभा प्रभारी जितेन्द्र सिंह राजवी, एससी एसटी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता अशोक आसेरी, नगर मण्डल अध्यक्ष नितिन मोटयार, उम्मेद सिंह राठौड़, पार्षद लक्ष्मण सिंह शेखावत, प्रतिभा सोनी आदि ने विचार रखे। इस मौके पर पुष्पेन्द्र शर्मा, भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष महेश सेखसरिया, पेपसिंह राठौड़, कालूराम खीचड़, डॉ. महावीर शर्मा, पवन छाबड़ा, किशन छींपा, मांगी छींपा, प्रदीप कौशिक, योगेश स्वामी आदि मौजूद रहे।