श्री गंगानगर

वाटर कूलर से पानी पी रहे युवक को आया करंट और फिर हुआ ये

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
• •
Updated: 19 Jul 2018, 7:53 PM IST
demo pic
demo pic

श्रीगंगानगर.

जिला मुख्यालय पर कोर्ट कैम्पस में गुरुवार शाम करीब चार बजे उस समय खलबली मच गई जब वाटर कूलर से पानी पी रहे एक युवक को करंट आ गया। उस समय वहां खड़े सहायक नाजिर अनिल गोदारा ने वाटर कूलर के लिए बिजली की तार को वहां से हटा दिया जिससे बड़ा हादसा होते-होते बच गया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गुरुवार को कोर्ट परिसर के नकल शाखा के पास वाटरकूलर पर पानी पीने के लिए कृष्णा टाकीज एरिया का रहने वाला विकास वहां आया। जैसे ही उसने टूंटी को चालू किया तो वह करंट लगते ही झटपटाने लगा। एेसे में वहां आस-पास खड़े न्यायिक कर्मियों ने इस घटना को देखते हुए तत्काल बिजली की सप्लाई बंद कर दी। वाटर कूलर में बिजली की सप्लाई करने वाली केबल जैसे ही हटाई तो इस युवक की जान बच गई।

प्रत्यक्षदिर्शयों का कहना था कि इस मामले में पांच मिनट की देरी होती तो बड़ा हादसा हो जाता। न्यायिक कर्मियों का कहना था कि इस युवक के पांव में कोई चप्पल या जूते नहीं थे, एेसे में वह नंगे पांव ही पानी पीने के लिए जैसे ही वहां पहुंचा तो टूटी में प्रवाहित हो रहे कंरट की चपेट में आ गया। इस घटना को लेकर अधिवक्ता और न्यायिक कर्मी काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए।

प्रशासनिक अधिकारी बोले, कराएंगे दुरुस्त

अधिवक्ता प्रदीप धेरड़ की अगुवाई में वकीलों ने घटनाक्रम के तत्काल बाद कोर्ट के प्रशासनिक अधिकारी रमेश गोयल, कोर्ट मैनेजर सुमित शर्मा को वाटर कूलर को दुरुस्त कराने की मांग की। इस पर दोनों अधिकारी वहां पहुंचे और बोले कि इस वाटर कूलर की तकनीकी खामियों को दूर कराया जाएगा।

Published on:
Also Read
View All
श्रीगंगानगर हाफ मैराथन में बड़ा एक्शन: डॉपिंग में दोषी मिलने पर विजेता संजना सिंह का मेडल छीना, बदली विनर्स की सूची

भारत-पाक बॉर्डर से आई बड़ी खबर, पाकिस्तानी ड्रोन से गिराए हेरोइन के पैकेट, 2 KM अंदर खेत में मिले

Rajasthan : गैंगस्टर आरजू बिश्नोई के पिता हथियार सप्लाई मामले में गिरफ्तार, स्पेशल टीम खंगाल रही नेटवर्क

मरुभूमि में सतलुज का पानी लाना नहीं था आसान, महाराजा गंगासिंह का वह कदम जिसने बदल दी पश्चिमी राजस्थान की तस्वीर

Sri Ganganagar: सेंट्रल जेल में बंद बेटे से मिलने जेल पहुंचा पिता, जूतों में छिपाकर लाया टैबलेट और सफेद पाउडर; ऐसे हुआ खुलासा