राज्य

ज्ञानवापी मामले में बाबरी मस्जिद के रहे पैरोकार हाजी महमूद ने दिया विवादित बयान कहा-मुल्क में बहेगा खून

बाबरी मस्जिद पैरोकार रहे हाजी महबूब ने मंगलवार को एक ज्ञानवापी मसले पर एक विवादित बयान दे दिया है । उन्होंने राम मंदिर की तरह हम लोग चुप नहीं बैठेंगे, अगर ऐसा होता है तो मुल्क में एक आंदोलन होगा जो यह देश नहीं सह पाएगा। मुल्क में खून खराबा बहेगा ।
2 min read
• •
Updated: 13 Sep 2022, 5:58 PM IST
mahbbob.png
बाबरी मस्जिद के पैरोकार हाजी महबूूब

अयोध्या : बहुचर्चित ज्ञानवापी श्रृंगार केस में कल यानी सोमवार जिला न्यायालय ने अपना फैसला सुना दिया । जिला न्यायालय के इस फैसले हिंदू संगठन खुशी बना रहा हैं। वहीं मुस्लिम समुदाय के लोग खुश नहीं हैं, वह हाई कोर्ट जाने की बात कर रहे हैं।

इसी बीच राम मंदिर के पैरोकार रहे हाजी महबूब ने एक बिवादित बयान दे दिया है। उन्होंने कहा कि अगर अयोध्या की तरह काशी में कुछ होगा तो बहुत बुरा होगा। मुस्लिम समुदाय के लोग इस बात को मानेंगे नहीं, वह ऊपर जाएंगे और मुल्क में खून खराबा बहेगा ।

बाबरी मस्जिद के पैरोकार थे हाजी महबूब
हाजी महबूब बाबरी मस्जिद के पैरोकार थे। उन्होंने कहा कि काशी में जो हो रहा है वह गलत है। वहां पर मस्जिद थी वह कयामत तक रहेगी । हम राम मंदिर की तरह चुप नहीं बैठेंगे। राम मंदिर का मसला कुछ और था । हम सब मुकदमा को खत्म करना चाहते थे। इसलिए खामोशी बरती ।

हिंदू समाज के लोगों ने कहा था कि राम मंदिर के बाद हम किसी और मसले पर नहीं लड़ेगे । अगर आऱएसएस और सत्ता में बैठी बीजेपी चाहती है कि जो गलत हो वह सही हो जाए तो अब ऐसा नहीं होगा। मुल्क में खून खराबा बहेगा। समस्लिम समुदाय चुप नहीं बैठने वाला है।

बीजेपी और आरएसएस पर निशाना साधा
अयोध्या में राम मंदिर और बाबरी मस्जिद विवाद में हाजी महबूब बाबरी मस्जिद के पैरोकार थे। हाजी महबूब का काशी ज्ञानवापी मसले पर यह पहला विवादित बयान नहीं है। इससे पहले 20 मई 2022 को उन्होंने आरएसएस और बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि आरएसएस राम मंदिर की काशी में ज्ञानवापी मस्जिद और मथुरा में ईदगाह को लेना चाहती है। ज्ञानवापी को हम लोग ऐसे नहीं दें देंगे । अगर ऐसा होता है कि मुल्क में एक बड़ा आंदोलन होगा। यह मुल्क बड़े आंदोलन को नहीं सह पाएगा । देश में खून बहेगा ।

Updated on:
13 Sep 2022, 5:58 PM IST
Published on: