Mumbai MHADA Lottery 2023: मुंबई में म्हाडा इसी महीने लॉटरी के लिए विज्ञापन निकालकर ऑनलाइन आवेदन शुरू करने की तैयारी कर रही है। जबकि मार्च के अंतिम सप्ताह में लॉटरी ड्रा निकालने की संभावना है।
Mumbai MHADA Lottery Registration Eligibility: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई (Mumbai MHADA Update) में हर कोई अपना घर चाहता है, लेकिन आसमान छूती कीमत की वजह से बहुतों के लिए ये संभव नहीं हो पाता है. ऐसे लोगों के लिए खासकर महाराष्ट्र राज्य सरकार म्हाडा (महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी) के तहत किफायती कीमत पर घर उपलब्ध कराती है। अगर आप भी म्हाडा में घर (MHADA Lottery 2023) खरीदना चाहते हैं तो यह जानकारी आपके लिए जानना जरूरी है।
जानकारी के मुताबिक, मुंबई में म्हाडा इसी महीने लॉटरी के लिए विज्ञापन निकालकर ऑनलाइन आवेदन शुरू करने की तैयारी कर रही है। जबकि मार्च के अंतिम सप्ताह में लॉटरी ड्रा निकालने की संभावना है। इस लॉटरी में शामिल घरों का एक बड़ा हिस्सा लगभग 2,200 फ्लैट गोरेगांव पश्चिम (Goregaon) में लिंक रोड (Link Road) के पहाड़ी क्षेत्र (Pahadi Goregaon) में होगा और शेष पवई, सायन, बोरीवली आदि क्षेत्रों में होगा। यह भी पढ़े-मुंबई में म्हाडा के 4000 फ्लैटों के लिए इस महीने निकलेगी लॉटरी, डिपॉजिट नियम में हुआ बड़ा बदलाव
पहाड़ी गोरेगांव में म्हाडा के मुंबई बोर्ड (MHADB) द्वारा पहले चरण में 3 हजार 15 आवासों (फ्लैट) का निर्माण किया जा रहा है। जिसमें पहली बार 35 मंजिला इमारत का निर्माण हो रहा है। जबकि यहां भविष्य में दूसरे चरण में दो और 35 मंजिला इमारत और कोर्ट कर्मचारियों के लिए 27 मंजिला इमारत बनाने का प्रस्ताव है। 35 मंजिला इमारत में मध्यम आय वर्ग के लोगों के लिए 700 घर होंगे, जबकि 27 मंजिला इमारत में 129 घर होंगे।
गौर हो कि म्हाडा के काम की गुणवत्ता पर पहले कई सवाल उठ चुके हैं. इसलिए इस बार म्हाडा ने अपने सभी प्रोजेक्ट में गुणवत्तापूर्ण मकान बनाने का निर्णय लिया गया। यही वजह है कि म्हाडा के इतिहास में पहली बार 35 मंजिला इमारत बनाने का फैसला किया है। यह भी पढ़े-मुंबई में म्हाडा के 4000 फ्लैटों के लिए निकलने वाली है लॉटरी, जानें- कीमत और आवेदन की प्रक्रिया
पहाड़ी गोरेगांव में 2 हजार 683 फ्लैट मार्च में बनकर तैयार हो जाएंगे। इनमें से 2 हजार 605 आवासों को आगामी ड्रा में शामिल किया जाएगा। वहीं, म्हाडा के चार 35 मंजिला इमारतें भी प्रस्तावित हैं, जिसमें पहली बार किसी निजी परियोजना की तरह स्विमिंग पूल, जिम, गार्डन जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं होंगी। हालांकि यह फ्लैट महंगे और बड़े होंगे।
योजना के मुताबिक, मुंबई के गोरेगांव-पहाड़ी इलाके में म्हाडा के किफायती आवास दो भूखंडों प्लॉट-ए और प्लॉट-बी पर बन रहे है। प्लॉट-ए में 23 मंजिलों की सात इमारतों का निर्माण किया जा रहा है, जो आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के लिए हैं। यहां 322 वर्ग फुट के कुल 1,239 फ्लैट हैं। जबकि प्लॉट-बी में ईडब्ल्यूएस और निम्न आय वर्ग (Low Income Group) के होमबॉयर्स के लिए चार इमारते है। इसमें से म्हाडा लॉटरी में 708 फ्लैट ईडब्ल्यूएस और 736 फ्लैट एलआईजी के लिए उपलब्ध होंगे।
जिन दो भूखंडों पर ये फ्लैट बनाए जा रहे हैं, वे मेट्रो स्टेशन और रेलवे स्टेशन (लोकल ट्रेन) के करीब हैं। बताया जा रहा है कि ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए फ्लैट (Carpet Area 322 Sq Ft) की कीमत 35 लाख रुपये जबकि एलआईजी श्रेणी के लिए फ्लैट (Carpet Area 482 Sq Ft) की कीमत 45 लाख रुपये होगी। हालांकि इस संबंध में अधिकारिक घोषणा होना अभी बाकि है।