Sukma Naxal: अलग-अलग प्रकरणों में 9 नक्सलियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार 4 नक्सली 23 जून को पुलिस वाहन को आईईडी विस्फोट करने की घटना में आरोपी थे।
Sukma Naxal: सुकमा के जगरगुण्डा में अलग-अलग प्रकरणों में 9 नक्सलियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार 4 नक्सली 23 जून को पुलिस वाहन को आईईडी विस्फोट करने की घटना में आरोपी थे। घटना में 201 वाहिनी कोबरा के 2 जवान शहीद हुए थे। गिरफ्तार 5 नक्सली 6 अप्रैल 2024 को थाना जगरगुण्डा क्षेत्रान्तर्गत (Sukma Naxal) ग्राम मण्डीमरका एवं गोंदपल्ली के मध्य सुरक्षा बलों को जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने की घटना में शामिल थे।
नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत जगरगुण्डा क्षेत्र से पुलिस की संयुक्त पार्टी सर्चिंग हेतु ग्राम टेकलगुडे़म व आस-पास क्षेत्र की ओर रवाना हुई थी। अभियान के दौरान तीमापुरम एवं टेकलगुड़ेम के मध्य जंगल में सादे वेश-भूषा धारण किये कुछ संदिग्ध व्यक्तियों को देखा गया। घेराबंदी कर 4 संदिग्ध व्यक्तियों (Sukma Naxal) को पकड़ा गया। पकड़े गए संदिग्ध व्यक्तियों ने अपना नाम कुंजाम रामा, , बारसे बिच्चेम , कुंजाम जोगा व कुंजाम भीमा बताया। इन्हें हिरासत में लेकर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।