सुकमा

बहला-फुसला कर घर से भगाया, फिर शादी का झांसा देकर नाबालिग से जबरदस्ती बनाए शारीरिक संबंध, आरोपी गिरफ्तार

Forced sexual intercourse with a minor: नाबालिक अपहृता को शादी का झांसा देकर व बहला फुसलाकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध(sexual intercourse) बनाने वाले आरोपी को छिन्दगढ़ पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
2 min read
• •
Jan 12, 2023
Doctor Raped women
Doctor Raped women file photo

Forced sexual intercourse with a minor: नाबालिक अपहृता को शादी का झांसा देकर व बहला फुसलाकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध(sexual intercourse) बनाने वाले आरोपी को छिन्दगढ़ पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जिले के छिंदगढ़ थाना में परिजनों ने नाबलिक बच्ची को कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसला कर भगाकर ले जाने के संबंध में लिखित आवेदन 24 दिसम्बर को शिकायत दर्ज करवाई। थाने में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। उक्त मामले में प्रकरण दर्ज कर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

छिंदगढ थाना प्रभारी निरीक्षक एकेश्वर नाग के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। विवेचना के दौरान सायबर सेल(Cyber Cell) के माध्यम से मोबाईल टॉवर लोकेशन(mobile tower location) से ज्ञात हुआ कि नाबालिक युवती को भीम नाग पिता गुंडाराम नाग निवासी नेऊरनार थाना बारसूर द्वारा बहला- फुसला कर भगा कर ले गया है। अपहृता के परिजनों के साथ पुलिस सुझबुझ व सतर्कता पूर्वक ग्राम नेऊरनार में दबिश देकर आरोपी व नाबलिक अपहृता दोनों को पकड़ा।

आरोपी व अपहृता दोनों को थाना छिन्दगढ़(Chhindgarh) लाकर कर पुछताछ किया गया। इस कार्रवाई में छिन्दगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक एकेश्वर नाग, सायबर प्रभारी संजय यादव, वासुदेव शर्मा, सुरेन्द्र कश्यप, चंदन नेगी, शेख शारिफ, मनोज साहू, निरजंन नाग, सरोज साहनी, मीना गावड़े, योगिता नेताम का विशेष सहयोग रहा।

न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेजा
पूछताछ में आरोपी द्वारा अपहृता को शादी का झांसा देकर व बहला-फुसला कर अनेकों बार शारीरिक संबंध बनाना बताया गया। जिस पर उक्त प्रकरण में पॉक्सो अधिनियम(poxo act) कार्रवाई की गई। अपहृता का परिजनों की सहमति से डॉक्टरी मुलाहिजा कराया गया तथा आरोपी का भी डॉक्टरी मुलाहिजा करवाया गया। जिसमें आरोपी भीम नाग के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर बुधवार को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेजा गया।

Published on:
12 Jan 2023 12:11 pm