Naxal Attack: सुकमा जिले के किस्टाराम थाना क्षेत्र के टेटमड़गु इलाके में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई।
Sukma Naxal Attack: सुकमा जिले के किस्टाराम थाना क्षेत्र के टेटमड़गु इलाके में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया गया। घटनास्थल से हथियार, विस्फोटक सहित नक्सली सामग्री बरामद किया। वहीं अभी मौके पर इलाके में सर्चिंग अभियान जारी है। घटना की पुष्टि एसपी किरण चव्हाण ने की है।
जानकारी के अनुसार किस्टाराम थाना टेटमड़गु इलाक़े में सुरक्षा बल संयुक्त टीम डीआरजी व कोबरा 208 व 204 बटालियन के जवान निकले थे। सोमवार की सुबह 6 बजे टेटमड़गु इलाके के सुरक्षा बल के जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुआ। जवानों ने नक्सलियों की गोलीबारी का जवाबी कार्रवाई करते हुए मोर्चा संभाला। इस मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया गया। घटनास्थल विस्फोटक सहित नक्सली सामग्री बरामद होने की खबर है।