सुकमा

सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता: एक लाख के इनामी कमांडर समेत दो नक्सली सहयोगी हुए गिरफ्तार, देखें Video

Sukma Naxalism: जिले के कोन्टा क्षेत्र के तोण्डामरका इलाके से 1 लाख इनामी जनमिलिशिया कमाण्डर सहित 2 नक्सली सहयोगी विस्फोटक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया गया। इनामी नक्सली विगत सात वर्षो से नक्सल संगठन में रहा था, इनामी नक्सली जिले के विभिन्न थाना अंतर्गत कई घटनाओं में शामिल था।
less than 1 minute read
• •
Feb 14, 2023
सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता: एक लाख के इनामी कमांडर समेत दो नक्सली सहयोगी हुए गिरफ्तार
सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता: एक लाख के इनामी कमांडर समेत दो नक्सली सहयोगी हुए गिरफ्तार

Sukma Naxalism: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। कोन्टा क्षेत्र के तोण्डामरका इलाके से एक लाख ईनामी जनमिलिशिया कमाण्डर सहित दो नक्सली सहयोगी विस्फोटक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया गया।

जानकारी के अनुसार, जिले के कोन्टा क्षेत्र के तोण्डामरका इलाके से 1 लाख इनामी जनमिलिशिया कमाण्डर सहित 2 नक्सली सहयोगी विस्फोटक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया गया। इनामी नक्सली विगत सात वर्षो से नक्सल संगठन में रहा था, इनामी नक्सली(Sukma Naxalism) जिले के विभिन्न थाना अंतर्गत कई घटनाओं में शामिल था।

नक्सल उन्मूलन अभियान(Sukma Naxalism) के तहत नवीन कैम्प तोण्डामरका स्थापना के दौरान नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर रविवार को नवीन कैम्प तोण्डामरका से डीआरजी कोन्टा, डीआरजी ग्रेहाउण्स, एसटीएफ मिनपा, 131 वाहिनी सीआरपीएफ, 206 वाहिनी कोबरा की संयुक्त पार्टी गुण्डराज टेकरी व आस-पास जंगल की ओर की एरिया डोमिनेशन के लिए रवाना हुए थे।

पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा
अभियान के दौरान गुण्डाराज टेकरी के पास कुछ संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिए। पुलिस पार्टी को अपनी ओर आते हुए देख कर भागने की कोशिश कर रहे थे, जिन्हें पुलिस पार्टी द्वारा घेराबंदी(Sukma Naxalism) कर पकड़ा गया।

Published on:
14 Feb 2023 12:16 pm