सुल्तानपुर

About IPS Charu Nigam: कौन हैं IPS चारू निगम? 6 महीने में ही हो गया ट्रांसफर; दरोगा पर भड़कने का वीडियो भी हो चुका वायरल

About IPS Charu Nigam: सुल्तानपुर की एसपी चारू निगम का तबादला कर उन्हें लखनऊ में यूपी-112 का एसपी नियुक्त किया गया है। करीब छह महीने के कार्यकाल के दौरान वह अपनी सख्त कार्यशैली, ट्रांसफर-पोस्टिंग और कई चर्चित मामलों को लेकर सुर्खियों में रहीं।
3 min read
about ips charu nigam transfer sultanpur sp up 112
IPS चारू निगम। फोटो सोर्स-पत्रिका न्यूज

About IPS Charu Nigam: उत्तर प्रदेश में सुल्तानपुर की पुलिस अधीक्षक (SP) चारू निगम का तबादला कर दिया गया है। उन्हें लखनऊ में यूपी-112 की पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। चारू निगम ने 5 फरवरी को सुल्तानपुर SP का पदभार संभाला था और करीब 6 महीने तक जिले की पुलिस व्यवस्था की कमान संभाली। इस दौरान वह अपनी सख्त कार्यशैली के साथ-साथ कई विवादों और चर्चाओं को लेकर भी सुर्खियों में रहीं।

लखनऊ में यूपी-112 की जिम्मेदारी

तबादले के बाद चारू निगम को लखनऊ में यूपी-112 का SP नियुक्त किया गया है। सुल्तानपुर में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को लेकर सख्त रुख अपनाया। हालांकि, उनके कार्यकाल में कुछ मामलों को लेकर पुलिस विभाग के भीतर असहमति की चर्चाएं भी सामने आईं।

भाजपा MLC ने लगाए थे गंभीर आरोप

सुल्तानपुर में करीब 6 महीने के कार्यकाल के दौरान भाजपा MLC देवेंद्र सिंह ने चारू निगम पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। इन आरोपों के चलते भी वह काफी चर्चा में रही थीं। इसके अलावा पुलिस विभाग के भीतर उनके कामकाज और कार्यशैली को लेकर भी मतभेद की बातें सामने आती रही थीं।

ट्रक ड्राइवर हत्याकांड का नहीं हो सका खुलासा

चारू निगम के सुल्तानपुर SP का पद संभालने के कुछ समय बाद पयागीपुर इलाके में हाईवे पर ट्रक के अंदर एक ट्रक ड्राइवर की हत्या कर दी गई थी। यह मामला पुलिस के लिए चुनौती बना रहा और लंबे समय बाद भी हत्याकांड के खुलासे को लेकर सवाल उठते रहे। उनके कार्यकाल में यह मामला प्रमुख चर्चाओं में शामिल रहा।

शुरुआती दो महीने ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर चर्चा

चारू निगम के कार्यकाल के शुरुआती करीब 2 महीने पुलिस विभाग में ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर काफी चर्चा में रहे। इस दौरान थानों पर तैनात दरोगाओं और पुलिसकर्मियों के तबादले किए गए। लगातार हुए स्थानांतरण और तैनाती को लेकर पुलिस महकमे में भी तरह-तरह की चर्चाएं सामने आईं।

वायरल वीडियो से भी सुर्खियों में आई थीं चारू निगम

सुल्तानपुर में तैनाती के दौरान चारू निगम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में वह मीडिया ब्रीफिंग के दौरान एक दरोगा पर नाराज होती दिखाई दे रही थीं।

दरअसल, चारू निगम एक मामले को लेकर मीडिया को जानकारी दे रही थीं। इसी दौरान उनके पास खड़े एक दरोगा का मोबाइल फोन बज गया। दरोगा फोन पर बात करने के लिए थोड़ा किनारे चला गया, लेकिन उसका फोन पर बात करना एसपी का ध्यान खींच रहा था। इससे नाराज होकर चारू निगम ने सख्त लहजे में कहा, "अरे यार तुम ही बोल लो यहां पर।" इसके बाद दरोगा वहां से हट गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था।

कौन हैं IPS चारू निगम?

चारू निगम 2013 बैच की IPS अधिकारी हैं और वर्ष 2014 में उन्हें उत्तर प्रदेश कैडर मिला था। आगरा की रहने वाली चारू निगम ने अपनी शुरुआती पोस्टिंग झांसी में की। पुलिस सेवा के दौरान उनकी पहचान सख्त कार्यशैली और अनुशासन के लिए बनी। सुल्तानपुर में SP की जिम्मेदारी संभालने के बाद उन्होंने जनसुनवाई और कानून-व्यवस्था पर विशेष जोर दिया। उन्होंने थानों को निर्देश दिए कि फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना जाए और शिकायतों पर जल्द कार्रवाई की जाए।

अपराध नियंत्रण को लेकर सख्त रुख

चारू निगम अपने कार्यकाल में अपराध नियंत्रण को लेकर भी सक्रिय नजर आईं। उन्होंने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई करने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। उनकी कार्यशैली को लेकर समय-समय पर चर्चा होती रही। अब सुल्तानपुर से तबादले के बाद चारू निगम को लखनऊ में यूपी-112 की जिम्मेदारी दी गई है। इस नई तैनाती में उनके सामने प्रदेशभर में आपातकालीन पुलिस सहायता व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने की जिम्मेदारी होगी।