सुल्तानपुर

CM Yogi Sultanpur Visit: ‘पवित्र अयोध्या की प्रतिष्ठा धूमिल करने का अभियान चला रही सपा-कांग्रेस’, सुल्तानपुर में CM योगी का अखिलेश पर हमला

Ayodhya Ram Mandir Donation Theft: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर (Ram Mandir) चढ़ावा चोरी मामले पर राजनीतिक बयानबाजी जारी है। सुल्तानपुर दौरे के समय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव (Samajwadi Party Chief Akhilesh Yadav) पर निशाना साधा है।
2 min read
CM Yogi Adityanath
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो- ANI)

CM Yogi Comment on Akhilesh Yadav: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव (Samajwadi Party Chief Akhilesh Yadav) पर हमला बोला है। सीएम योगी ने सुल्तानपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी हमारी पवित्र अयोध्या की प्रतिष्ठा को धूमिल करने का अभियान चला रही है। इस मौके पर सीएम योगी ने सपा पर कई गंभीर आरोप लगाए।

क्या बोले CM योगी?

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा- अयोध्या के राम जन्मभूमि मंदिर में एक घटना घटी। मंदिर ट्रस्ट ने अत्यंत विनम्रता से राज्य सरकार को पत्र लिखा। हमने तुरंत एक SIT का गठन किया। SIT के गठन से पहले समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और अन्य 'धर्मनिरपेक्ष' दल इसके गठन की मांग कर रहे थे, लेकिन जैसे ही हमने इसका गठन किया। उन्होंने अन्य मांगें खड़ी कर दीं।

अयोध्या की प्रतिष्ठा धूमिल कर रही सपा-कांग्रेस

सीएम योगी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले एक महीने से कांग्रेस और समाजवादी पार्टी हमारी पवित्र अयोध्या की प्रतिष्ठा को धूमिल करने का अभियान चला रही हैं। एसआईटी की प्रारंभिक रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है और ट्रस्ट ने कार्रवाई भी कर ली है, फिर भी देखिए कैसे व्यक्तियों को निशाना बनाया जा रहा है? कैसे अयोध्या को निशाना बनाया जा रहा है? कैसे राम जन्मभूमि को बदनाम किया जा रहा है? देखिए कैसे कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और तथाकथित धर्मनिरपेक्ष दल आस्था पर हमला कर रहे हैं? ये लोग देश में नकारात्मक माहौल बना रहे हैं।

'कांग्रेस-सपा को भगवान राम पर बोलने का अधिकार नहीं'

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा- पिछले कुछ दिनों से ये लोग (विपक्ष) भारत की सनातन आस्था पर प्रहार करने की कितनी शरारतें कर रहे हैं। किस प्रकार की बयानबाजी की जा रही है? जो कांग्रेस कहती थी, राम है ही नहीं, कृष्ण है ही नहीं…अयोध्या में जो कांग्रेस व समाजवादी पार्टी बाबरी ढांचे का समर्थन करके उसके लिए घड़ियाली आंसू बहा रही थी। आज वही कांग्रेस-समाजवादी पार्टी गिरगिट की तरह रंग बदल रही है। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी को भगवान राम पर बोलने का कोई अधिकार नहीं है।