सुल्तानपुर

जमानत तस्दीक के फर्जीवाड़े का राजफाश, गिरोह के दो लोग गिरफ्तार

पुलिस ने इनके कब्जे से कोतवाली की फर्जी मोहर लगा बेल बाण्ड भी बरामद किया है।
2 min read
Bail bond fraud in Sultanpur UP Hindi News
जमानत तस्दीक के फर्जीवाड़े का राजफाश, गिरोह के दो लोग गिरफ्तार

सुलतानपुर. हत्या, डकैती, लूट और अन्य संगीन मामलों के अपराधियों की जमानत में फर्जीवाड़े के एक गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। जेल में बंद मुल्जिम बिना पुलिस जांच पूरी हुए ही बाहर आ गये। पुलिस ने ऐसे ही एक गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरोह से जुड़े अन्य अभियुक्तों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से कोतवाली की फर्जी मोहर लगा बेल बाण्ड भी बरामद किया है।

फर्जीवाड़े का गिरोह अरसे से कर रहा था काम

पुलिस को सूचना मिली थी कि एक गिरोह संगीन अपराधों में लिप्त अपराधियों के जमानत में फर्जीवाड़ा कर रहा है।पुलिस ने इसके लिये गिरोह की तलाश शुरू की। प्रभारी निरीक्षक धर्मराज उपाध्याय ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार की देर शाम मदनपुर गांव के समीप से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। जिनकी पहचान भदैया निवासी अंबिका प्रसाद सिंह व चाचपारा निवासी रमेश यादव के रूप में हुई। इनके कब्जे से दोस्तपुर कोतवाली से पकड़े गये लूट के अभियुक्त अम्बुज यादव के जमानतदार की फर्जी कोतवाली की मोहर लगा बेलबाण्ड भी बरामद हुआ। पुलिस के मुताबिक इस गिरोह को फर्जी जमानत दस्तावेज तैयार करने में महारत हासिल है। पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उधर, पुलिस अधीक्षक अमित वर्मा ने पुलिस टीम को 1500 रुपये नकद ईनाम देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि गिरोह का नेटवर्क से अपराधियो को फायदा पहुंचता था। जिसे पूरी तरह ध्वस्त करने के लिये तैयारी की गई है।


कोई नहीं बख्शा जाएगा

इन अपराधियों की जमानत में हुआ फर्जीवाड़ा बीते साल जिले के गोसाईगंज कोतवाली क्षेत्र के सेमरी कटका खानपुर में हुये पत्रकार करुण मिश्र हत्याकांड मामले में सात अभियुक्तों के नाम प्रकाश में आये थे। इस चर्चित हत्याकांड में फहीमुद्दीनपुर निवासी केसरी उपाध्याय उर्फ मामा उर्फ सोनू का नाम भी गोली चलाने वालों में आया था। पुलिस ने इसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था। मामा की जमानत में भी इसी गिरोह ने फर्जी दस्तावेज तैयार किये थे। इसके अलावा अमेठी जिले के मोहनगंज कोतवाली के शंकरगढ़ निवासी व डकैती के अभियुक्त मेराज अहमद की भी जमानत में इस गिरोह की संलिप्तता का पता चला है। साथ ही दोस्तपुर कोतवाली से जेल भेजे गये अभियुक्त व कादीपुर कोतवाली के अमरेथु डंडिया निवासी प्रशांत पाण्डेय के जमानत में भी फर्जी दस्तावेज तैयार किये गये थे। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों की पूछताछ में और राजफाश होने की उम्मीद है।

Published on:
24 Sept 2017 12:33 pm
Also Read
View All
राहुल गांधी को बड़ी राहत; सुल्तानपुर के MP-MLA कोर्ट ने खारिज की निगरानी याचिका, क्या है मामला?

‘शासन भी मेरा और प्रशासन भी मेरा है’ BJP की महिला नेता ने चौकी में ही जड़ दिया युवक को थप्पड़; सुल्तानपुर का वीडियो वायरल

CM Yogi Sultanpur Visit: ‘पवित्र अयोध्या की प्रतिष्ठा धूमिल करने का अभियान चला रही सपा-कांग्रेस’, सुल्तानपुर में CM योगी का अखिलेश पर हमला

Sultanpur Accident: शादी का कार्यक्रम निपटाकर लौट रहे दो सगे भाइयों की सड़क हादसे में मौत, मां- बाप का रो- रो कर बुरा हाल

मशहूर कवि कुमार विश्वास और AAP के पूर्व मंत्रियों को कोर्ट का नोटिस, 15 मई को हाजिर होने के निर्देश