सुल्तानपुर

पूर्व विधायक और चार अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज, बाउंड्रीवाल और छज्जा गिराने का आरोप

जिले के नए मॉडल थाना धनपतगंज क्षेत्र के ग्राम मायंग में छज्जा और दीवार गिराने के मामले में विधायक चंद्रभद्र सिंह सोनू व उनके भाई यशभद्र सिंह मोनू के साथ चार अन्य पर मुकदमा पंजीकृत कराने वाला व्यापारी अचानक लापता हो गया।
2 min read
• •
Updated: 28 Feb 2021, 9:37 AM IST
पूर्व विधायक और चार अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज, बाउंड्रीवाल और छज्जा गिराने का आरोप
पूर्व विधायक और चार अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज, बाउंड्रीवाल और छज्जा गिराने का आरोप

सुलतानपुर. जिले के नए मॉडल थाना धनपतगंज क्षेत्र के ग्राम मायंग में छज्जा और दीवार गिराने के मामले में विधायक चंद्रभद्र सिंह सोनू व उनके भाई यशभद्र सिंह मोनू के साथ चार अन्य पर मुकदमा पंजीकृत कराने वाला व्यापारी अचानक लापता हो गया। पीड़ित के अपहरण की सूचना प्रसारित होने पर पुलिस टीम सक्रिय हो गई। हालांकि पीड़ित देर शाम अपने घर पहुंच गया।

मामला धनपतगंज थाना क्षेत्र के मायंग गांव का है। यहां के स्थानीय निवासी बनवारी लाल कसौधन अपने मकान के छज्जे का निर्माण करा रहा था कि उसी समय जेसीबी के साथ पहुंचे पूर्व विधायक चंद्रभद्र सिंह सोनू तथा उनके भाई यश भद्र सिंह मोनू के साथ चार अन्य लोगों ने उनके घर की बाउंड्रीवाल व छज्जे को ढा दिया। पीड़ित ने इसकी तत्काल सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर थाना बल्दीराय, कूरेभार और धनपतगंज की पुलिस पहुंच गई। पीड़ित बनवारी लाल कसौधन की तहरीर के आधार पर बिभिन्न धाराओं में पूर्व विधायक, उनके भाई और चार अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया।

अपहरण की सूचना पर पुलिस रही हलाकान

शाम होते- होते पीड़ित के अपहरण की सूचना जंगल में आग की तरह फैल गई। पुलिस अपहरण की घटना से इनकार करती रही। बावजूद इसके पुलिस की कई टीमें सच्चाई से पर्दा उठाने के लिए अपहृत की तलाश में लग गई। देर शाम पुलिस अपने घर पहुंचा तो पुलिस ने राहत की सांस ली। सीओ बल्दीराय विजय मल सिंह यादव ने बताया कि पीड़ित का अपहरण नहीं हुआ था बल्कि वह न्यायालय गया था। पीड़ित ने कहा कि वह न्यायालय गया था उसके साथ किसी प्रकार की कोई अनहोनी नहीं हुई थी। एसपी डॉ. अरविंद चतुर्वेदी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Published on:
Also Read
View All
राहुल गांधी के बरी होने के फैसले को चुनौती देंगे शिकायतकर्ता विजय मिश्रा, बोले- कोर्ट के आदेश के खिलाफ करेंगे अपील

अमित शाह मानहानि मामले में सुल्तानपुर कोर्ट ने राहुल गांधी को किया बरी, जानिए 2018 में क्या हुआ था

राहुल गांधी मानहानि केस: सुल्तानपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट में आज फैसला, शिकायतकर्ता के वकील बोले- दोषी पाए गए तो दो साल तक की सजा संभव

राहुल गांधी के बरी होने पर कांग्रेस नेता आराधना मिश्रा मोना बोलीं- यह ज्यूडिशियरी की बहुत बड़ी जीत है

सुल्तानपुर में आधी रात पुलिस की दबिश से हड़कंप, दीवार फांद घर में घुसने का वीडियो वायरल