सुल्तानपुर

संचारी रोग की रोकथाम के लिए सीडीओ ने संभाला जिम्मा, चलाया सफाई अभियान

विकासखंड परिसर में गंदगी और झाड़ियों का लगा था अंबार
less than 1 minute read
• •
Updated: 29 Jun 2021, 8:48 PM IST
CDO took responsibility
CDO took over responsibility for prevention of communicable disease

सुलतानपुर. जिले में संचारी रोग नियंत्रण के लिए सीडीओ अतुल वत्स ने सफाई अभियान चलाया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर सुल्तानपुर जिले में बारिश के समय लोगो को संचारी रोगों की रोक थाम के लिए मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स ने 230 सफाई कर्मचारियों को साथ लेकर खुद अभियान का नेतृत्व कर विकास खण्ड भदैया परिसर और वहां निर्मित तालाब की साफ सफाई कराई। सुबह 6 बजे ही मुख्य विकास अधिकारी के नेतृत्व में दो विकास खंडों के 230 से अधिक सफाई कर्मी जेसीबी मशीन के साथ विकास खण्ड परिसर पहुंच गए विकासखंड परिसर में गंदगी और झाड़ियों का अंबार लगा हुआ था। साथ ही साथ यहां का तालाब भी पूरी तरह से झाड़ियों से पटा पड़ा था।

स्थानीय लोगों द्वारा तालाब में कूड़ा फेंकने से तालाब में गंदगी का अंबार लगा था। मुख्य विकास अधिकारी ने तय किया था कि परिसर और तालाब की सफाई कराई जाएगी। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी को निर्देशित किया कि आगामी जुलाई माह में बरसात के मौसम में कई रोग फैलते है। जिसकी रोक थाम बहुत जरूरी है। इन रोगों को फैलने से रोकना बहुत जरूरी है। इस दौरान सीडीओ अतुल वत्स ने लोगो को जागरूक करते हुए कहा कि मच्छर, मलेरिया, के साथ संक्रामक रोगों के रोक थाम के लिए सभी 969 ग्राम पंचायतों में अभियान चलाया जाएगा।

मुख्य विकास अधिकारी ने पंचायत राज विभाग के टीम के साथ स्वयं इसकी शुरुआत कर सभी को यह संदेश दिया कि इस अभियान को अत्यंत गंभीरता से लिया जाए। सफाई अभियान में जिला पंचायत राज अधिकारी आर के भारती, खण्ड विकास अधिकारी आशीष श्रीवास्तव सहित तमाम कर्मचारी उपस्थित रहे।

Published on:
Also Read
View All
राहुल गांधी के बरी होने के फैसले को चुनौती देंगे शिकायतकर्ता विजय मिश्रा, बोले- कोर्ट के आदेश के खिलाफ करेंगे अपील

अमित शाह मानहानि मामले में सुल्तानपुर कोर्ट ने राहुल गांधी को किया बरी, जानिए 2018 में क्या हुआ था

राहुल गांधी मानहानि केस: सुल्तानपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट में आज फैसला, शिकायतकर्ता के वकील बोले- दोषी पाए गए तो दो साल तक की सजा संभव

राहुल गांधी के बरी होने पर कांग्रेस नेता आराधना मिश्रा मोना बोलीं- यह ज्यूडिशियरी की बहुत बड़ी जीत है

सुल्तानपुर में आधी रात पुलिस की दबिश से हड़कंप, दीवार फांद घर में घुसने का वीडियो वायरल