सुल्तानपुर

चार साल बाद एक दूसरे का साथ निभाने की खाई कसम, महिला थाने से विदा हुए दम्पति

चार साल से एक दूसरे से अलग रह रहे थे दम्पत्ति
2 min read
• •
Updated: 22 Jul 2019, 6:54 PM IST
Couple sworn to play together in sultanpur
चार साल बाद एक दूसरे का साथ निभाने की खाई कसम, महिला थाने से विदा हुए दम्पति

सुल्तानपुर. महिला थाना प्रभारी मंजू देवी के सार्थक प्रयास से चार साल तक एक दूसरे से अलग रह रहे और एक दूसरे को फूटी आंख न सुहाने वाले दम्पति ने मन के सारे गिले शिकवे भूल कर जीवन भर साथ जीने का संकल्प लेकर महिला थाने से विदा होकर अपने घर गए। इसके साथ ही दम्पत्ति परिणय सूत्र बन्धन में बंधे और सात फेरे लिए और एक दूसरे के साथ जीवन जीने की कसमें भी खाई लेकिन इसके कुछ समय बाद ही दोनों की जिंदगी में मिठास की जगह खटास आ गई और दोनों एक दूसरे से अलग होकर रहने लगे और एक दूसरे पर मुकदमा कर दिया।

बता दें कि दोनों को मुकदमा किए धीरे- धीरे चार साल का वक्त गुजर गया तो महिला थाने में तहरीर पड़ी। महिला थाना इंचार्ज मंजू देवी दोनों पति पत्नी को बुलाया थाना इंचार्ज मंजू देवी पति पत्नी को उनके मन में रहे मन मटाव को समझा और आखिर में पति पत्नी को चार साल बाद एक साथ रहने पर राजी कर दिया।

जानें क्या है पूरा मामला

मामला लम्भुआ थाना क्षेत्र के बहरौली गांव का है जहां के रहने वाले सुशील धुरिया की शादी नेहा धुरिया से चार साल पहले हुई थी दोनों के आपस में अनबन के चलते एक दूसरे से अलग हो गए धीरे-धीरे चार साल का वक्त गुजर गया जब बात नहीं बनी तो सुशील धुरिया ने थाने में तहरीर दिया मामला महिला थाना पहुंचा तो इंचार्ज मंजू देवी ने नेहा और सुशील को थाने बुलाया उनके अनबन के बातों को सुनने के बाद समझा बुझाकर आपस में सुलह कराया।

थाना इंचार्ज का किया आभार व्यक्त

पति पत्नी कई दिन साथ रहने के बाद सोमवार को महिला थाने पहुंचे और थाना इंचार्ज मंजू देवी का आभार व्यक्त करते हए कहा कि अगर आप न समझाई होती तो शायद हमारे जीवन में फिर से खुशहाली न आती। थाना इंचार्ज मंजू देवी ने कहा कि पति पत्नी को एक दूसरे को समझना चाहिए छोटी छोटी बातों से ऐसा कदम नहीं उठाना चाहिए कि दोनों का जीवन जीने की बजाय बर्वाद जाए।

Published on:
Also Read
View All
राहुल गांधी के बरी होने के फैसले को चुनौती देंगे शिकायतकर्ता विजय मिश्रा, बोले- कोर्ट के आदेश के खिलाफ करेंगे अपील

अमित शाह मानहानि मामले में सुल्तानपुर कोर्ट ने राहुल गांधी को किया बरी, जानिए 2018 में क्या हुआ था

राहुल गांधी मानहानि केस: सुल्तानपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट में आज फैसला, शिकायतकर्ता के वकील बोले- दोषी पाए गए तो दो साल तक की सजा संभव

राहुल गांधी के बरी होने पर कांग्रेस नेता आराधना मिश्रा मोना बोलीं- यह ज्यूडिशियरी की बहुत बड़ी जीत है

सुल्तानपुर में आधी रात पुलिस की दबिश से हड़कंप, दीवार फांद घर में घुसने का वीडियो वायरल