सुल्तानपुर

पति का रात में नौटंकी देखने का हुआ मन, उठकर पत्नी से कर दी डिमांड, फिर उसने कमरे में….

पत्नी के इतना कहते ही पति ने कर दिया ये काम...
2 min read
• •
Updated: 26 Jun 2018, 9:56 AM IST
Husband attempting suicide due to dispute with wife
Sultanpur

सुल्तानपुर. मुझे नौटंकी देखने जाना है, चाहे जो हो जाय। पत्नी ने कहा कि नहीं आज तुम्हें कहीं नहीं जाना है। इसी कहासुनी में बात काफी बिगड़ी गई। सनकी पति को रात में नौटंकी देखने का भूत इस कदर सवार हुआ कि पत्नी के मना करने से वह झल्ला गया और उसने पहले तो पत्नी की जमकर पिटाई कर दी, फिर जान देने की कोशिश में अपने शरीर पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा ली।

पति देखना चाहता था नौटंकी

घटना कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के अभियाकला गांव की है। जहां देर रात गांव के पास में ही राजेश कुमार पुत्र राम गरीब उम्र लगभग 36 साल नौटंकी नाच देखने जा रहा रहा था। राजेश कुमार को उसकी पत्नी ने नौटंकी देखने जाने से मना कर दिया। लेकिन राजेश जाने की जिद पर अड़ा था, लेकिन पत्नी उसे जाने नहीं देना चाहती है और उसे मना करती रही। बस इसी बात को लेकर बात बढ़ गयी।

पत्नी ने कर दिया मना तो...

पत्नी की जिद के आगे हारकर नाराज पति ने खुद को कमरे में बंद कर अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर खुद को आग के हवाले कर दिया। जब आग की लपटों में पति घिर गया तो हैरान पत्नी ने गुहार लगाई। गुहार सुन कर आस-पास के लोग जब तक राजेश को बचाते तब तक उस के शरीर के कुछ हिस्से बुरी तरह से जल चुके थे। एंबुलेंस से घायल राजेश को सीएचसी भदैया लाकर भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देखते ही जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां से डाक्टरों ने उसे लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया।

दिला अस्पताल किया गया रेफर

घटना के सम्बंध में प्रभारी चिकित्साधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भदैया ने बताया कि घटना सच है, उसे गम्भीर हालत में स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया था, लेकिन वह बुरी तरह जल चुका था। उसकी चिंताजनक हालत देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात ने बताया कि उन्हें अभी तक ऐसी किसी घटना की जानकारी नहीं है। घटना की जानकारी होने पर जांच की जाएगी।

Updated on:
26 Jun 2018, 9:56 AM IST
Published on:
Also Read
View All
राहुल गांधी के बरी होने के फैसले को चुनौती देंगे शिकायतकर्ता विजय मिश्रा, बोले- कोर्ट के आदेश के खिलाफ करेंगे अपील

अमित शाह मानहानि मामले में सुल्तानपुर कोर्ट ने राहुल गांधी को किया बरी, जानिए 2018 में क्या हुआ था

राहुल गांधी मानहानि केस: सुल्तानपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट में आज फैसला, शिकायतकर्ता के वकील बोले- दोषी पाए गए तो दो साल तक की सजा संभव

राहुल गांधी के बरी होने पर कांग्रेस नेता आराधना मिश्रा मोना बोलीं- यह ज्यूडिशियरी की बहुत बड़ी जीत है

सुल्तानपुर में आधी रात पुलिस की दबिश से हड़कंप, दीवार फांद घर में घुसने का वीडियो वायरल